Skip to main content

ताजा खबर

इस वजह से DC के खिलाफ शतक लगा पाए संजू सैमसन, वाइफ चारूलता नहीं बल्कि ये है उनका लकी ‘चार्म’

इस वजह से DC के खिलाफ शतक लगा पाए संजू सैमसन, वाइफ चारूलता नहीं बल्कि ये है उनका लकी ‘चार्म’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 के 18वें मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए संजू ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 115* रनों की मैच विनिंग पारी खेली, और आईपीएल में अपना चौथा शतक पूरा किया। इस शानदार पारी के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

दूसरी ओर, इस मैच विनिंग पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने उस व्यक्ति का नाम बताया, जो उनके लिए मैच में लकी चार्म साबित हुआ। हालांकि, यह मैच देखने के लिए स्टेडियम में संजू सैमसन की पत्नी चारूलता रमेश मौजूद थी, लेकिन संजू ने उन्हें अपना लकी चार्म ना बताकर किसी और को अपने लिए लकी पर्सन बताया है।

ये है संजू सैमसन का लकी चार्म

सीएसके बनाम डीसी मैच के इतर ब्राॅडकास्टर्स से बात करते हुए संजू सैमसन ने मिड इनिंग में एक रोचक बयान दिया। उन्होंने पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को अपना लकी चार्म बताया और मजाकिया अंदाज में कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है। थैंक्स टू यू रवि शास्त्री, आप मेरे लकी पर्सन लगते हैं। कृप्या हर मैच में आइए सर।’

तो वहीं, अपनी फॉर्म पर बात करते हुए संजू ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, चाहे फॉर्म कितनी भी अच्छी हो, देश के लिए जीते हुए मैचों के बाद कुछ असफलताएं मन में संदेह पैदा कर देती हैं। मैं बेसिक्स पर टिके रहना चाहता था। सोच रहा था कि क्या मुझे और आक्रामक खेलना चाहिए, लेकिन मैं अपने बेसिक्स पर अड़ा रहा और शुक्र है कि यह कामयाब रहा।’

लगातार तीन हार के बाद जीती CSK

दूसरी ओर, आईपीएल 2026 में लगातार तीन हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 रनों से पहली जीत मिली। साथ ही चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड चेपाॅक में लगातार 6 हार के बाद पहली जीत हासिल की है। खैर, अब टूर्नामेंट में सीएसके अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। टीम का अगला मैच 14 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ है।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...