Skip to main content

ताजा खबर

“इस बहस को हमेशा के लिए खत्म कर देनी चाहिए”- बाबर और विराट की तुलना पर बोले आर अश्विन

“इस बहस को हमेशा के लिए खत्म कर देनी चाहिए”- बाबर और विराट की तुलना पर बोले आर अश्विन

Virat Kohli and Babar Azam. (Image Source: X)

क्रिकेट जगत के एक्सपर्ट्स और फैंस इन दिनों अक्सर भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की तुलना पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम से करते हैं। लेकिन भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इससे इत्तेफाक नहीं रखते। बाबर आजम इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से ड्रॉप कर दिया गया, लेकिन विराट के साथ आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ।

इस मुद्दे पर आर अश्विन ने कहा है कि बाबर आजम और विराट कोहली का नाम एक लाइन में लिखने की जरूरत नहीं है। अश्विन का मानना है कि दोनों बल्लेबाजों के बीच बहस को खत्म करने का समय आ गया है, क्योंकि बाबर और कोहली के बीच कोई तुलना नहीं है। बाबर आजम पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। पिछली 18 टेस्ट पारियों में बाबर एक भी अर्धशतक तक नहीं जड़ पाए।

बाबर ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी पहले ही छोड़ दी है। ऐसे में अब उनके लिए वापसी करना थोड़ा कठिन है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने कहा है कि उन्हें आराम दिया गया है। बाबर आजम के ड्रॉप किए जाने के फैसले से तमाम लोग निराश और नाखुश हैं, जिनमें फखर जमां का नाम शामिल है। फखर ने तो उनकी तुलना विराट कोहली से कर दी थी और बताया था कि विराट का औसत 2019 से 2022 तक बहुत खराब था।

विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना पर आर अश्विन ने दया बड़ा बयान

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “बाबर को अगर मौका दिया जाए तो वह रन जरूर बनाएगा, वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें इस बहस को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। सबसे पहले तो ये कि सिर्फ इसलिए कि वह सीमा के पार है, बाबर आजम और विराट कोहली का नाम एक ही पंक्ति में मत लिखिए।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे बहुत खेद है। मैं वास्तव में बाबर आजम को रेट करता हूं, वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं, लेकिन विराट कोहली की साख कुछ और ही है। विभिन्न मैदानों, विभिन्न समयों, दबाव की स्थितियों में, जिस तरह का खेल उन्होंने दिखाया है, वह विश्व क्रिकेट में अभूतपूर्व है।” उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट इस स्टार भारतीय बल्लेबाज के सबसे करीब हैं। अश्विन ने कहा, “इस समय दूसरे स्थान पर जो रूट हैं।”

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट! रिपोर्ट में लॉर्ड्स वनडे को बताया आखिरी मैच, विराट को लेकर भी रिपोर्ट आई सामने

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ...

इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले

  Joe Root (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट की जमकर तारीफ की है। उनका...

ENG vs IND: पहली गेंद पर विकेट! जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

ENG vs IND: Jasprit Bumrah Claims Rare First-Ball Wicket Against England (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भारतीय...

SENA देशों में कोहली का 30वां अर्धशतक: राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, दिग्गज विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की

Virat Kohli breaks Dravid’s major record and matches Viv Richards despite India’s loss vs England (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे...