

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम अब एक नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल में उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक (Sannia Ashfaq) ने उनपर गर्भापात कराने का आरोप लगाते हुए क्रिकेटर को हत्यारा बताया है।
बता दें कुछ दिनों पहले इमाद वसीम ने इंफ्लुएंसर नायला राजा के साथ दूसरी बार शादी की है। इस शादी के कुछ दिन बाद ही इमाद की पूर्व पत्नी ने उनपर गर्भपात का आरोपा लगाया और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ मोहसिन नकवी से न्याय की मांग की है। इसको लेकर दो दिन पहले सानिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी की।
सानिया अशफाक ने इमाद वसीम पर लगाए संगीन आरोप
सानिया अशफाक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि दिसंबर 2023 में उसने मेरे अजन्मे बच्चे को लाहौर में मेरे गर्भ में ही मरवा दिया। वह एक हत्यारा है और मेरे पास इसका वीडियो सबूत है। उसने मुझे धोखा दिया और और इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक धोखेबाज और हत्यारे को खेलने का मौका दिया।
साथ ही उन्होंने अपने फाॅलोअर्स से पाकिस्तान सुपर लीग की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड का बायकाॅट करने की भी अपील की। सानिया का मानना है कि कोई भी धोखेबाज बच नहीं सकता।
देखें सानिया अशफाक की ये पोस्ट
दूसरी ओर, सानिया अशफाक ने व्हाट्सअप चैट के कुछ फोटोज में सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। सानिया के इन आरोप के बाद क्रिकेटर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई।
हालांकि, अभी तक इमाद वसीम की ओर से इन आरोपों पर कोई भी आधिकारिक बयान बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि पीसीएल के आगामी सीजन के लिए हुए प्लेयर ड्राफ्ट में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इमाद वसीम को 2.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए में अपने साथ शामिल किया है।
SM Trends: 19 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
AFG vs CAN: कनाडा ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है, प्लेइंग 11 पर एक नजर डालें
Ranji Trophy: 11 साल बाद फाइनल में कर्नाटक, उत्तराखंड के खिलाफ ड्रॉ के साथ की जगह पक्की!
T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने रोका श्रीलंका का विजयी रथ, आखिरी लीग मुकाबले में 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

