Skip to main content

ताजा खबर

इस तरह होगी पृथ्वी शाॅ की टीम इंडिया में वापसी, कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- उन बस अपने…

इस तरह होगी पृथ्वी शाॅ की टीम इंडिया में वापसी, कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- उन बस अपने…

Shreyas iyer and prithvi shaw (Image Credit- Twitter X)

सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2024 को हाल में ही मुंबई इंडियंस ने श्रेयस अय्यर (Shreyas iyer) की कप्तानी में कुल दूसरी बार अपने नाम किया। 15 दिसंबर को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में मुंबई ने मध्यप्रदेश को 5 विकेट से हराकर, टाइटल को अपने नाम किया। तो वहीं इस विनिंग टीम में श्रेयस के अलावा अंजिक्य रहाणे, पृथ्वी शाॅ, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट को जीतने के बाद मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने, इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने इस बयान में श्रेयस अय्यर ने कहा है उन्हें बस अपने वर्क एथिक्स ठीक करने की जरूरत है। हम किसी को बेबीसिट नहीं कर सकते।

श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि SMAT टूर्नामेंट को अपने नाम करने के बाद, श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच के दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि वह गॉड गिफ्टेड प्लेयर हैं। एक व्यक्ति के रूप में उनके पास जितनी प्रतिभा है, उतनी किसी और के पास नहीं है। यह सच है।

बस उन्हें अपने वर्क एथिक्स (काम के तौर-तरीकों) में सुधार करने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करते हैं, तो आप जानते हैं कि उनके लिए आसमान की कोई सीमा नहीं है। सभी ने उन्हें इनपुट दिए हैं, लेकिन आखिर में यह उनका काम है कि क्या करना है।

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा- हम किसी की बेबीसिट नहीं कर सकते, हैं ना? इस स्तर पर खेलने वाले हर प्रोफेशनल प्लेयर को यह पता होना चाहिए कि उन्हें क्या करना चाहिए और उसने अतीत में भी ऐसा किया है। ऐसा नहीं है कि उसने ऐसा नहीं किया है। उसे बस अपना ध्यान केंद्रित करना होगा।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...