Skip to main content

ताजा खबर

“इस तरह के फैंसी शॉट्स को अपनी जेब में रखिए”- गिल के खराब शॉट सेलेक्शन को देख भड़के गावस्कर

“इस तरह के फैंसी शॉट्स को अपनी जेब में रखिए”- गिल के खराब शॉट सेलेक्शन को देख भड़के गावस्कर

Sunil Gavaskar & Shubman GIll (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को ब्रिस्बेन में तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल के शॉट सेलेक्शन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। गावस्कर ने सवाल उठाया कि क्रीज पर पहुंचने के चंद मिनटों के भीतर ही शुभमन गिल फैंसी शॉट लगाकर अपना विकेट कैसे फेंक सकते हैं। उन्होंने गिल को अपनी छवि को ड्रेसिंग रूम में रखने की सलाह दी है।

बता दें कि गाबा टेस्ट की पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। उन्होंने ऑफ स्टंप से काफी बाहर एक गेंद फेंकी, गिल ने इस गेंद पर अपने शरीर से काफी दूर एक शॉट खेलना चाहा। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में गई और मिचेल मार्श ने कैच लपक लिया। वह सिर्फ तीन गेंदों का सामना कर पाए और 1 रन बनाकर चलते बने।

सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल के शॉट सेलेक्शन पर उठाया सवाल

शुभमन गिल के शॉट सिलेक्शन पर बोलते हुए गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘अपनी छवि ड्रेसिंग रूम में ही छोड़ दीजिए। सेट होने से पहले इस तरह के शॉट खेलना हमेशा खतरनाक होता है। खासतौर पर तब, जब आपको पता ना हो कि पिच किस तरह से बिहेव कर रही है।

उनका शॉट सिलेक्शन काफी अच्छा नहीं था। वह थोड़े अनलकी भी रहे, लेकिन उनके इस तरह की गेंद को छोड़ देना चाहिए था। गिल को इस तरह के फैंसी शॉट्स को अपनी जेब में रखना चाहिए।’

गिल के साथ-साथ गावस्कर ने विराट कोहली को भी अहम सलाह दी। कोहली भी पर्थ टेस्ट में शतक लगाने के बाद रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। गावस्कर का मानना है कि कोहली को सचिन तेंदुलकर की उस पारी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो उन्होंने सिडनी में 2004 में खेली थी। तेंदुलकर ने 241 रन बनाए थे। पूर्व भारतीय दिग्गज ने कोहली को ऑफ स्टंप की बाहर की गेंदों पर कवर ड्राइव शॉट खेलने से बचने की सलाह दी है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...

ENG vs IND 2026: तीसरे टी20 में जीत के लिए भारत कर सकती है ये 3 बड़े बदलाव

Team India (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर...