Skip to main content

ताजा खबर

‘इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार नहीं’, लाइव मैच के दौरान अल्जारी जोसेफ के मैदान छोड़ने पर मुख्य कोच ने लगाई फटकार

Daren Sammy and Alzarri Joseph (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे बुधवार 6 नवंबर को खेला गया, जहां वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीत हासिल की। वहीं मुकाबले के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो अमूमन देखने को नहीं मिलता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करने इंग्लैंड की टीम उतरी। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए, लेकिन वह कप्तान शाई होप द्वारा लगाए गए फील्डिंग सेटअप से खुश नजर नहीं आए।

अल्जारी ने अपने उस ओवर में बिना कोई रन दिए एक विकेट भी चटकाया, लेकिन पूरे ओवर के दौरान वह खुश नहीं दिखे और ओवर के खत्म होने के बाद ही कप्तान से गुस्सा होकर फील्ड से बाहर चले गए।

यहां देखिए वीडियो-

Alzarri Joseph left the field in anger because he wasn’t happy with the captain’s field placement.

West Indies had only 10 fielders for an entire over, until he finally made a return on field.

Must be the first such act in International Cricket. pic.twitter.com/dtZJSxLn4X

— Cricketopia (@CricketopiaCom) November 7, 2024

 

हेड कोच डैरेन सैमी ने लगाई फटकार

वहीं इस घटना पर वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि अल्जारी जोसेफ के बिहैवियर को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, मेरे क्रिकेट मैदान पर इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं है। हम दोस्त रहेंगे…लेकिन मैं जिस संस्कृति का निर्माण करने की कोशिश कर रहा हूं, वह अस्वीकार्य है। हम निश्चित रूप से इस बारे में बातचीत करेंगे।

घटना के बाद जोसेफ छठे ओवर में मैदान में लौट आए और अपने दूसरे स्पैल में तीन ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 45/2 के आंकड़े के साथ अपना स्पैल समाप्त किया। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 263-8 पर रोका। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...