Skip to main content

ताजा खबर

‘इस तरह कम चोटिल होंगे हार्दिक’ कपिल देव ने स्टार ऑलराउंडर को दी अहम सलाह 

Kapil Dev (Image credit Twitter – X)

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की इंजरी को लेकर हाल के दिनों में काफी चर्चा देखने को मिली है। इंजरी के कारण अनुभवी खिलाड़ी आईपीएल 2026 के बाद, 22 गज की पट्टी पर वापसी नहीं कर सका है।

हालांकि, 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या वापसी करने वाले थे, लेकिन एक बार फिर ताजा चोट के चलते वह ना सिर्फ इस सीरीज से बाहर हुए, बल्कि न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली व्हाइट बाॅल सीरीज से भी बाहर हो गए।

इस बीच, पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर रहे कपिल देव ने हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर उन्हें बड़ी सलाह दी है। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने बताया कि हार्दिक अपनी इंजरी के जोखिम को किस प्रकार कम कर सकते हैं।

हार्दिक पांड्या को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान

जब कपिल देव से पूछा गया कि पांड्या को लगातार उपलब्ध रहने के लिए क्या करना चाहिए, तो उन्होंने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के हवाले से कहा, “वे ज्यादा क्रिकेट खेलें।”

कपिल ने आगे कहा “मुझे नहीं पता। लेकिन जितना ज्यादा आप खेलते हैं, आपका शरीर उसके अनुकूल हो जाता है। अगर आप कम खेलते हैं और अचानक ज्यादा खेलने लगते हैं, तो चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपकी मांसपेशियां ठीक हैं, तो चोट लगने की संभावना कम होती है। हार्दिक ज्यादा खेलकर चोट लगने के जोखिम को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।”

दूसरी ओर, इस समय भारतीय क्रिकेट टीम सिर्फ हार्दिक पांड्या की चोट ही नहीं, बल्कि अन्य कई खिलाड़ियों की इंजरी से परेशान है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में ही समाप्त हुई वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हो चुके हैं। उनके न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भी खेलने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। साथ ही हर्षित राणा भी फिटनेस संबंंधित परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – विराट कोहली ने नाना पाटेकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया – ‘भारतीय सिनेमा का सच्चा लीजेंड’

আরো ताजा खबर

IND vs WI 2026: दूसरे टी20 मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

IND vs WI 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी अहम होने वाला है। यह...

लगातार तीसरे साल IPL से टकराएगा PSL; PCB ने तय की 18 मार्च से 2 मई 2027 की तारीखें

PCB Confirms PSL 2027 Window from March 18 to May 2, Setting Up Third Straight IPL Clash (image via X) पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) लगातार तीसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग...

2027 विश्व कप खेल सकते हैं भुवनेश्वर कुमार? अश्विन ने बताया वापसी का रास्ता

Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने...

8 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. 2027 विश्व कप खेल सकते हैं भुवनेश्वर कुमार? अश्विन ने बताया वापसी का रास्ता भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार...