Skip to main content

ताजा खबर

इस आईपीएल टीम में ऋषभ पंत के शामिल होने का आकाश चोपड़ा ने किया समर्थन

इस आईपीएल टीम में ऋषभ पंत के शामिल होने का आकाश चोपड़ा ने किया समर्थन

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी को अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है, जिसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। वहीं बीसीसीआई द्वारा जारी नए गाइडलाइन्स के अनुसार एक फ्रेंचाइजी अनकैप्ड खिलाड़ी सहित अधिक से अधिक 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

इस बीच नीलामी की रेस में कई खिलाड़ी शामिल है, लेकिन इसमें ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का नाम भी चर्चा में है। पंत ने 43 मैचों में दिल्ली का नेतृत्व किया है। उन्होंने आईपीएल 2024 में भी टीम की कमान संभाली थी। कार दुर्घटना से उबरने के बाद पंत ने पिछले सीजन में शानदार वापसी की।

अब पंत के नीलामी में शामिल होने की खबरों के बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि उन्हें आरसीबी में कप्तान के रूप में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजतर्रार क्रिकेटर के लिए अधिकांश फ्रेंचाइजी बड़ी रकम खर्च कर सकती है।

यहाँ देखे:- IPL 2025 Retention: कब और कहां देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग, आईपीएल रिटेंशन से जुड़े डिटेल्स देखें

अगर उनका नाम नीलामी में आया तो काफी रकम खर्च होगी : आकाश चोपड़ा

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ऐसा सुनने में आ रहा है कि ऋषभ पंत नीलामी में उपलब्ध हो सकते हैं। लेकिन कई लोगों का कहना है कि टी-20 में उनके आंकड़े उतने अच्छे नहीं हैं, आईपीएल में उनका केवल एक ही सफल सीजन रहा है और उन्होंने इसके अलावा ज्यादा रन भी नहीं बनाए हैं। मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि अगर उनका नाम नीलामी में आया तो काफी रकम खर्च होगी।

उन्होंने आगे कहा कि, आरसीबी को एक कीपर, एक बल्लेबाज और शायद एक कप्तान की जरूरत है। पंजाब को जरूरत होगी क्योंकि उनके पास कोई नहीं होगा। दिल्ली को उसकी जरूरत होगी, आरटीएम कार्ड उपलब्ध होगा। केकेआर को भी उसकी जरूरत है। सीएसके के बारे में क्या, उन्हें जरूरत है। अगर ईशान किशन को छोड़ दिया जाए, तो मुंबई को भी उनकी जरूरत होगी।

आपको बता दें कि दो साल की लंबी चोट के बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत के लिए पिछला सीजन अच्छा रहा। उन्होंने 13 पारियों में 155.40 के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए। इस दमदार प्रदर्शन के बाद वह सीधे भारतीय टीम में शामिल हो गए और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले।

আরো ताजा खबर

2027 ODI वर्ल्ड कप: 14 की जगह खेलेंगी सिर्फ 12 टीमें? नया ‘सुपर सेवन’ नियम लाने की तैयारी में ICC

ICC Considers Trimming 2027 ODI World Cup to 12 Teams with New ‘Super Seven’ Stage (Image credit Twitter – X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर में बड़े बदलाव करने...

‘हां बिल्कुल, मैं तैयार हूं’: भारतीय महिला टीम की कमान संभालने को तैयार स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur (image via getty) लीडरशिप में बदलाव की चर्चाओं के बीच, स्मृति मंधाना ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी करने के लिए...

IPL 2027 से पहले MI में बड़े बदलाव की तैयारी! कप्तानी, कोचिंग और ट्रेड योजनाओं की होगी समीक्षा: रिपोर्ट

IPL 2027 Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस (MI) अब अगले सीजन की तैयारियों में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 2nd ODI: Match Preview (image via getty) भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे 16 जुलाई, गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया...