Skip to main content

ताजा खबर

‘इसे कोई नहीं देखता, क्योंकि इसके टेलीविजन पर प्रसारण नहीं होता’ अपनी गेंदबाजी को लेकर रियान पराग ने दिया बड़ा बयान

‘इसे कोई नहीं देखता, क्योंकि इसके टेलीविजन पर प्रसारण नहीं होता’ अपनी गेंदबाजी को लेकर रियान पराग ने दिया बड़ा बयान

Riyan Parag (Pic Source-X)

आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के लिए रियान पराग (Riyan Parag) शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरने में सफल रहे थे। पिछले आईपीएल सीजन में पराग के बल्ले से 16 मैचों में अच्छे स्ट्राइक रेट से कुल 573 रन निकले थे। इस प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के दरवाजे पराग के लिए खुल गए थे।

टीम इंडिया में सेलेक्शन के बाद पराग पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे। हालांकि, वहां पर खेली गई दो पारियों में वह सिर्फ 24 रन ही बना पाए थे। हालांकि, इसके बाद जब वे टीम इंडिया के साथ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गए, तो उन्होंने अपने गेंदबाजी स्किल से सभी को चौंका दिया।

उस दौरे के पहले टी20 मैच में पराग ने सिर्फ 8 गेंदें फेंकी और 5 रन देकर 3 विकेट झटक लिए। पराग की इस सीरीज के दौरान गेंदबाजी देख, भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट काफी प्रभावित हुआ था, और फैंस को लगा कि वह एक बेहतरीन पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।

हालांकि, अब 22 वर्षीय पराग ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। रियान का कहना है कि उनके लिए यह कुछ नया नहीं हैं, क्योंकि वह घरेलू सीजन में 350 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं।

रियान पराग ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही यूट्यूब पर रविश के साथ बातचीत करते हुए पराग ने कहा- हर कोई सोचता है कि मैंने स्पेशली अपनी गेंदबाजी पर काम किया है। लेकिन मैंने घरेलू क्रिकेट में विकेट लिये हैं। मैंने हर सीजन में लगभग 350 ओवर गेंदबाजी की है।

पराग ने आगे कहा- इसे कोई नहीं देखता, क्योंकि इसका प्रसारण टेलीविजन पर नहीं होता। तो यह लंबे समय से चल रही है, और वास्तव में मैं यह करना चाहता हूं। लेकिन जब मैंने भारत और आईपीएल में गेंदबाजी की, तो यह ज्यादा लाइमलाइट में आ गया। लेकिन मैंने उसपर (गेंदबाजी) ज्यादा काम नहीं किया है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...