Skip to main content

ताजा खबर

‘इससे ​​बड़ी बेइज्जती नहीं हो सकती’ USA के खिलाफ हार के बाद कामरान अकमल ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ी

United States vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने, पाकिस्तान की जारी टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ हार की जमकर आलोचना करते हुए नजर आए हैं। अकमल का कहना है कि पाकिस्तान के लिए इससे बड़ी कोई बेइज्जती नहीं हो सकती है।

गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और यूएसए (PAK vs USA) के बीच 11वां मैच, डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में जीत हासिल की है। तो वहीं यह जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला बड़ा उलटफेर है।

कामरान अकमल ने की पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के यूएसए के खिलाफ हार के बाद कामरान अकमल ने अपने यूट्यब चैनल के माध्यम से कहा- पाकिस्तान क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी बेइज्जती सुपर ओवर में मैच हारना है। इससे बड़ी बेइज्जती कुछ नहीं हो सकती है। यूएसए ने असाधारण रूप से अच्छा खेला। उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे निचली रैंकिंग वाली टीम हैं।

कामरान अकमल ने आगे कहा- मैच के दौरान ऐसा लग रहा था कि यूएसए क्रिकेट टीम का स्टैंडर्ड पाकिस्तान टीम से बेहतर हो। उन्होंने जो मुकाबले में दिखाया, वो परिपक्वता का एक स्तर है। वे (USA) जीत के हकदार थे क्योंकि उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। हमारे क्रिकेट का चेहरा सामने आ गया है। यह दिखाता है कि हम अपने क्रिकेट को कैसे आगे ले जा रहे हैं।

पाकिस्तान और यूएसए के बीच डलास में खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो यूएसए ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसके बाद जब USA इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने भी 20 ओवरों की समाप्ति पर 159 रन बना लिए और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। लेकिन इसके बाद यूएसए ने सुपर ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की।

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...