Skip to main content

ताजा खबर

इसलिए MS Dhoni रहते हैं छिपे-छिपे, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कर दिया बड़ा खुलासा

इसलिए MS Dhoni रहते हैं छिपे-छिपे बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कर दिया बड़ा खुलासा

MS Dhoni and Rajeev Shukla (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) अक्सर अपनी सादगी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे यह ऑनफील्ड हो या ऑफफील्ड।

विकेट के पीछे धोनी को अक्सर ककड़ी की तरह शांत देखा जाता है, भले ही मैच कितनी भी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया हो। धोनी के इस स्किल की वजह से क्रिकेट जगत में उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी याद किया जाता है। तो वहीं, अब साल 2020 में अपने रिटायरमेंट के बाद बहुत ही कम बार धोनी को किसी सोशल इवेंट में देखा गया है। वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं और एकदम दुनिया से अलग रहते हैं।

खैर, अब धोनी की इसी खासियत या यूं कहें कि उनके अलग-अलग या छिपे-छिपे रहने को लेकर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने बड़ा बयान दिया है।

Rajeev Shukla ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही फेमस यूट्यूब रणवीर अलाहबादिया राजीव शुक्ला के साथ एक पाॅडकास्ट करते हुए नजर आए हैं। इस पाॅडकास्ट में राजीव शुक्ला ने कहा- उनका नेचर ऐसा है। वे अपने पास मोबाइल नहीं रखते हैं।

यहां तक कि बीसीसीआई सेलेक्टर्स को बड़ी तकलीफ होती थी कि कैसे उन्हें एप्रोच करे। कि भाई इस टीम में आपका सेलेक्शन हो गया है, आपको जाना है। वह थोड़े सिद्धांतवाती हैं, जो बात है कमिटमेंट है उसे गंभीरता से करना है। उनमें कोई छिछोरापन या हल्कापन नहीं है।

देखें राजीव शुक्ला की यह वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia)

खैर, आपको धोनी के बारे में बताएं तो वह भारत के साथ दुनिया के कुछ महान क्रिकेट कप्तानों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्राॅफी 2013 को अपने नाम किया है। इसके अलावा धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया है।

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...