Skip to main content

ताजा खबर

इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने इंडिया को…: Sam Kontas की रवि शास्त्री ने की जमकर प्रशंसा

इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने इंडिया को…: Sam Kontas की रवि शास्त्री ने की जमकर प्रशंसा

Ravi Shastri And Sam Kontas (Pic Source-X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में Sam Kontas को मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया था। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी पहली ही पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। Sam Kontas ने अपनी इस पारी में भारत के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। यही नहीं युवा खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी आक्रामक खेल खेलते हुए नजर आए।

भले ही बाकी तीन पारी में Sam Kontas अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन उनको लेकर तमाम लोगों ने बड़ा बयान दिया है। इसी लिस्ट में पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री भी शामिल हो गए हैं। हाल ही में रवि शास्त्री ने Sam Kontas की जमकर प्रशंसा की।

द ICC रिव्यू पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘Sam Kontas ने जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने सीधे आकर अपनी घोषणा कर दी। उनको लेकर काफी बातचीत हो रही थी। Kontas ऐसे खिलाड़ी हैं जो आक्रमक खेल खेलने में सक्षम है और विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाल सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने इंडिया को परेशान कर दिया था।

हालांकि मेरी सलाह उनसे यही है कि युवा खिलाड़ी के पास काफी टैलेंट है और उनका पूरा फोकस रन बनाने पर होना चाहिए और किसी पर नहीं। आपका फोकस ही आपकी ताकत है। जिस तरीके से आप चाहते हैं वैसे ही आप खेलें।’

मुझे नहीं लगता कि Sam Kontas टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा समय तक ओपनर के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे: रवि शास्त्री

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘श्रीलंका का दौरा उन्हें काफी मदद करेगा। ऑस्ट्रेलिया से बाहर निकलकर विदेश में खेलना काफी महत्वपूर्ण होगा। मुझे नहीं लगता कि युवा खिलाड़ी ज्यादा समय तक टेस्ट क्रिकेट में ओपनर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें काफी कुछ सीखना है।’

बता दें कि, Sam Kontas को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज की ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी आगामी श्रीलंका दौरे में स्टीव स्मिथ करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...