Skip to main content

ताजा खबर

इशान किशन को एक बार फिर से भारतीय टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी

इशान किशन को एक बार फिर से भारतीय टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली का मानना है कि भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक अगर इशान किशन को भारतीय टीम में वापसी करनी है तो आईपीएल 2025 में बेहतरीन खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दुनिया के सामने रखना होगा।

बता दें, भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ही दिसंबर 2023 में इशान किशन वापस घर आ गए थे जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में फिर से शामिल नहीं किया गया। इस समय खेले जा रहे बुचि बाबू ट्रॉफी में इशान किशन झारखंड की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक जड़ा।

बासित अली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘इशान किशन को अब आईपीएल के ऊपर फोकस करना बेहद जरूरी है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक उनकी भारतीय टीम में वापसी होनी बहुत ही मुश्किल है। यही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनके खेलने की बिल्कुल भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। देखते हैं उसके बाद क्या होता है।’

आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को चेतेश्वर पुजारा की कमी काफी खलेगी: बासित अली

इस साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर बासित अली ने कहा कि, ‘चाहे रिजल्ट कुछ भी रहे लेकिन भारत को चेतेश्वर पुजारा की कमी काफी खलेगी। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजों को काफी थका सकते हैं और बाकी बल्लेबाजों को दूसरे छोर से रन बनाने का भी मौका मिलेगा।’

चेतेश्वर पुजारा ने भारत की ओर से अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। यही नहीं दिलीप ट्रॉफी की चार टीमों में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया है। चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के टेस्ट फॉर्मेट में महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन इंग्लिश घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और तमाम लोगों का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम में जरूर वापसी करनी चाहिए।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...