Skip to main content

ताजा खबर

इवेंट में RCB फैंस को लेकर CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बोल दी ऐसी बात, देखें VIDEO-

इवेंट में RCB फैंस को लेकर CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बोल दी ऐसी बात, देखें VIDEO-

Ruturaj Gaikwad (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2025 शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन मिला-जुला रहा था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में नाकामयाब रही थी। टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लीग स्टेज का आखिरी मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

आगामी सीजन में चेन्नई शानदार खेल दिखाना चाहेगी और छठे खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। इस बीच, CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने RCB फैंस को लेकर कुछ बोला है।

बीच इवेंट में अचानक बंद हुआ ऋतुराज गायकवाड़ का माइक

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे। वह स्टेज पर खड़े थे और अचानक से उनका माइक बंद हो जाता है। इसके बाद एंकर पूछते हैं कि “आप ऋतुराज का माइक कैसे बंद कर सकते हैं?” फिर ऋतुराज गायकवाड़ मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि “हो सकता है RCB से कोई हो”। ऋतुराज के ऐसा कहने के बाद वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं और माहौल बन जाता है।

यहां देखें वीडियो-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच की राइवलरी किसी से छिपी नहीं है। फैंस दोनों टीमों के बीच मैच के लिए हमेशा ही काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। CSK vs RCB की राइवलरी को देखते हुए ही ऋतुराज गायकवाड़ ने फैंस पर चुटकी लेने का सोचा।

IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के फुल स्क्वॉड पर डालें नजर-

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...