Skip to main content

ताजा खबर

इरफान पठान और अजय देवगन ने सिंघम स्टाइल में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स सीजन 2 की घोषणा की

Ajay Devgn and Irfan Pathan WCL Season 2 Announcement (Photo Source: X)

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स सीजन 2 की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है। आगामी सीजन जुलाई 2025 में खेला जाएगा। यह घोषणा PVR जुहू में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर सिंघम अगेन की एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़े कई सितारे मौजूद थे।

अजय देवगन इवेंट में थे मौजूद

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सह-मालिक अजय देवगन इवेंट कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान, WCL’s Visionary श्री हर्षित तोमर, साथ ही फ्रेंचाइजी के मालिक पुनीत सिंह और अमनदीप सिंह भी शामिल हुए थे।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स एक शानदार मंच है- इरफान पठान

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक इरफान पठान ने क्रिकेट कल्चर को एकजुट करने और दिग्गजों को चमकने का एक और मौका देने के लिए लीग की तारीफ की। उन्होंने कहा,

“वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स एक शानदार मंच है जो वास्तव में क्रिकेट की ग्लोबल भावना का प्रतीक है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह लीग किस तरह से विविध क्रिकेट कल्चर और दिग्गजों को वर्ल्ड मंच पर उत्कृष्टता की खोज में एक साथ लाती रहेगी।”

WCL’s Visionary श्री हर्षित तोमर ने कहा,

“यह देखना रोमांचक है कि कैसे WCL एक ऐसा मंच बन गया है जो हर जगह क्रिकेट प्रेमियों के साथ जुड़ता है। यह सीजन दुनिया भर के फैंस के लिए शानदार पल, प्रतिस्पर्धी मैच और अविस्मरणीय अनुभव का वादा करता है।”

आपको बता दें वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स सीजन 1 को जबरदस्त सफलता मिली थी। सीजन 1 ने 984 मिलियन से अधिक डिजिटल रीच, 350 मिलियन से अधिक ग्लोबल व्यूवरशिप, और 144 मिलियन से अधिक सोशल मीडिया इंटरैक्शन हासिल किए थे। यह लीग एक यूनिक लीग के रूप में सामने आ रही है, जिसमें रिटायर्ड और नॉन-कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स खेलते हुए नजर आते हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...