
Mohammad Amir (Photo Source: X/Twitter)
पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने आज यानी 14 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें कि, 13 दिसंबर को पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी अपने संन्यास की घोषणा की थी। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम की ओर से भाग लिया था जो वेस्टइंडीज और USA में खेला गया था ।
मोहम्मद आमिर की बात की जाए तो उन्होंने पाकिस्तान की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू जून 2006 में किया था और तीनों ही फॉर्मेट में उन्होंने राष्ट्रीय टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आमिर की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। उन्होंने पाकिस्तान टीम की ओर से 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 मैच खेले हैं और सभी फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 271 अंतरराष्ट्रीय विकेट और 1179 रन बनाए हैं।
मोहम्मद आमिर ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर तीन विकेट झटके थे। उन्होंने इस मैच में शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट अपने नाम किया था और पाकिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
बता दें कि, मोहम्मद आमिर ने इससे पहले 2021 में अपने संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अपने आपको उपलब्ध करने के लिए उन्होंने फैसले को बदल दिया था।
मोहम्मद आमिर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की घोषणा की
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक रिलीज जारी की है जिसमें मोहम्मद आमिर ने कहा कि, ‘काफी सम्मान की बात है कि मैंने पाकिस्तान की ओर से तीनों ही फॉर्मेट में भाग लिया है। यह बहुत ही मुश्किल फैसला था लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि यही सही समय है। अब युवा खिलाड़ियों को आगे आकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा और पाकिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाई पर पहुंचाना होगा।
Announcement of my retirement from international cricket 🏏. pic.twitter.com/CsPfOTGY6O
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) December 14, 2024
मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे सपोर्ट किया है और तमाम क्रिकेट फैंस को भी जिन्होंने मेरा हमेशा साथ दिया।’
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

