

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट कप्तान इमरान खान (Imran Khan) के बेहतर इलाज की मांग की है। कपिल देव समेत दुनिया के 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान को जरूरी मेडिकल सुविधाएं और परिवार से मुलाकात की अनुमति देने की अपील की है।
कपिल देव ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि इस अपील का संबंध इमरान खान के खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों से नहीं है। पूर्व क्रिकेट कप्तानों की चिंता केवल उनकी सेहत और जेल में उन्हें मिलने वाली जरूरी सुविधाओं को लेकर है।
कपिल देव ने कहा कि इमरान खान पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और देश के लिए क्रिकेट भी खेल चुके हैं। इसलिए जेल में उन्हें उचित सुविधाएं और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया अपना काम करती रहेगी, लेकिन इस दौरान किसी व्यक्ति को अच्छी मेडिकल सुविधा देने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट जगत से जुड़े लोग यह तय करने की कोशिश नहीं कर रहे कि इमरान खान सही हैं या गलत। उनकी चिंता सिर्फ उनके स्वास्थ्य को लेकर है।
आंखों की रोशनी को लेकर जताई चिंता
पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार स्वतंत्र मेडिकल जांच कराने की मांग की है। इस जांच में इमरान खान के निजी डॉक्टरों को भी शामिल करने की अपील की गई है। खास तौर पर उन रिपोर्टों की जांच की मांग की गई है, जिनमें उनकी दाईं आंख की रोशनी प्रभावित होने की बात कही गई है।
पत्र में इमरान खान के परिवार को उनसे साप्ताहिक मुलाकात की सुविधा बहाल करने की मांग भी की गई है। पूर्व कप्तानों ने कहा कि अदालत द्वारा तय मुलाकातों में प्रशासनिक कारणों से देरी या रुकावट नहीं होनी चाहिए। मेडिकल बोर्ड जिस इलाज की सलाह दे, उसे भी तुरंत उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
यह पहल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने की है। भारतीय कप्तानों में सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर ने समर्थन दिया है। क्लाइव लॉयड, एलिस्टेयर कुक और एलन बॉर्डर जैसे दिग्गज भी इस अपील का हिस्सा हैं। सभी ने इसे राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि मानवीय चिंता बताया है।
ये भी पढ़ें – चोट के बावजूद Rishabh Pant ने जड़ा गगनचुंबी छक्का, स्टेडियम की छत पर लगा सोलर पैनल टूटा; देखें वीडियो
24 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Women’s Asia Cup 2026: टूर्नामेंट के लिए सभी आठों टीमों के पूरे स्क्वॉड का ऐलान, यहां देखें पूरी टीम लिस्ट
SM Trends: 24 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
धोनी को पीछे छोड़ Rishabh Pant ने रचा इतिहास; विदेशी सरजमीं पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

