Skip to main content

ताजा खबर

‘इन सबको बतौर मेंटर 50 लाख दिए जा रहे हैं’ पूर्व खिलाड़ी ने PCB की मेंटरशिप स्कीम को लेकर बोर्ड से पूछे तीखे सवाल 

Tanveer Ahmed (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घरेलू क्रिकेट के चैंपियंस वनडे कप 2024 के लिए पूर्व पांच खिलाड़ियों को मेंटर के पद पर नियुक्त किया है। पीसीबी की इस नई मेंटरशिप स्कीम में कुल 5 मिलियर का खर्च आने वाला है और प्रत्येक मेंटर की अनुमानित फीस 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

पांच घरेलू क्रिकेट टीमों के मेंटर पद के लिए पीसीबी ने पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक, वकार यूनिस, मिस्बाह उल हक, सरफराज अहमद और सकलैन मुश्ताक को चुना है। दूसरी ओर, अब इन पूर्व खिलाड़ियों की बतौर मेंटर की नियुक्ति पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद (Tanveer Ahmed) ने तीखे सवाल पूछे हैं। पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि वे इतनी भारी फीस के लायक नहीं हैं।

तनवीर अहमद ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पीसीबी द्वारा घरेलू टीमों के लिए लाॅन्च की गई मेंटरशिप स्कीम को लेकर तनवीर अहमद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा- वकार यूनिस, सरफराज अहमद, मिस्बाह उल हक, शोएब मलिक, सकलैन मुश्ताक इन सब को बतौर मेंटर 50 लाख दिए जा रहे हैं। मतलब इनका इतना लेवल है इन लोगों का, 50 लाख दिया जा रहा है।

Waqar younis
Sarfaraz Ahmed
Misbah ul haq
Shoaib Malik
Saqlain Mushtaq
In sab ko as a mentor 50 Lac diye ja rahe hain matlab in ka itna level ha in logon ko 50 Lac diya ja rahe ha

— Tanveer Says (@ImTanveerA) August 30, 2024

बाबर आजम पाकिस्तान के किंग हैं और हमेशा रहेंगे: तनवीर अहमद

दूसरी ओर, हाल में ही पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम लेकर तनवीर ने कहा- जो जलता है बाबर आजम से जलता रहे, वो पाकिस्तान का किंग है और रहेगा। जो क्रिकेटर बाबर आजम के खिलाफ बात करते हैं, मुझे सब पता है उनका कितनी फिक्र है पाकिस्तान की। सब अपना टाइम उठा कर देखें, कि वो अपने टाइम पर क्या करते थे। जो क्रिकेटर बाबर आजम के खिलाफ बोल रहे हैं, मुझे पता है कि उन्हें पाकिस्तान की कितनी परवाह है।

बता दें कि इस समय बाबर बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में जारी दूसरे टेस्ट मैच में खेल रहे हैं। मैच की पहली पारी में वह सिर्फ 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। देखने लायक बात होगी कि दूसरी पारी में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...

IPL 2026: आगामी सीजन में KKR के ये 3 बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

IPL 2026 Kolkata Knight Riders (Image credit Twitter – X) IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया और...

‘भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप से बाहर हो गए हैं पंत’ – CSK के पूर्व बल्लेबाज ने LSG कप्तान पर दिया बड़ा बयान

Rishabh Pant (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना ​​है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप में अपनी जगह खो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा...

सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, पढ़ाई में नहीं था मन, फिर क्रिकेट में यूं बनाई पहचान

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी और सफलता को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पढ़ाई में...