
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Team India ने T20 World Cup 2024 का खिताब अपने नाम कर, करोड़ों फैन्स का सपना पूरा कर दिया है। फाइनल में अफ्रीका के खिलाफ रोहित की सेना ने आखिरी ओवर में जीत अपने नाम की थी, जिसके बाद हर कोई खुशी से उछल-कूद करने लगा और उस लिस्ट में Shikhar Dhawan का नाम सबसे टॉप पर था।
इमोशनल हो गए थे Team India के खिलाड़ी
दूसरी ओर जैसे ही Team India ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, वैसे ही हर एक खिलाड़ी इमोशनल हो गया था। हार्दिक से लेकर रोहित शर्मा मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे, तो विराट और राहुल द्रविड़ भी इमोशनल हो गए थे। वहीं कुछ देर बाद सभी खिलाड़ी जमकर डांस करने लगे और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ द्रविड़ का उत्साह भी देखने लायक था। अब सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करने में लगे हैं।
Team India की जीत और Shikhar Dhawan का ये डांस
*बल्लेबाज Shikhar Dhawan ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो की है शेयर।
*Team India और अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल देख रहे थे धवन।
*जैसे ही टीम इंडिया ने जीता खिताब वीडियो में डांस करने लगे शिखर धवन।
*इस दौरान गब्बर नजर आए आउट ऑफ कंट्रोल, जमकर की उछल-कूद भी।
Shikhar Dhawan ने ये रील वीडियो शेयर की है
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)
आप भी देखो Team India के खिलाड़ियों का ये डांस
A post shared by ICC (@icc)
कैसा रहा फाइनल मैच का स्कोर कार्ड?
वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान रोहित एंड कंपनी ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। टीम की तरफ से विराट ने 76, तो अक्षर ने 47 और दुबे ने 27 रनों की पारी खेली। जिसके जवाब में अफ्रीका टीम 20 ओवर में 169 रन पर रूक गई और टीम इंडिया ने 7 रन से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच जीत लिया। गेंदबाजी में अर्शदीप और बुमराह को 2-2 विकेट मिले, वहीं अक्षर के खाते में 1 विकेट आया तो हार्दिक पांड्या ने कुल 3 बल्लेबाजों को आउट किया।
SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात
‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

