Skip to main content

ताजा खबर

इतिहास के पन्नों में शाहीन शाह अफरीदी ने अपना नाम किया दर्ज, इस बेहतरीन उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले पाकिस्तानी गेंदबाज

इतिहास के पन्नों में शाहीन शाह अफरीदी ने अपना नाम किया दर्ज, इस बेहतरीन उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले पाकिस्तानी गेंदबाज

Shaheen Afridi (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में हासिल की।

बता दें कि, इस समय साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 11 रन से हराया। शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। इस मैच में शाहीन अफरीदी एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला।

दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रन बनाए। मेजबान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 82 रनों की तूफानी पारी खेली। डेविड मिलर के अलावा जॉर्ज लिंडे ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए।

कप्तान क्लासेन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 12 रन बनाकर आउट हो गए। शाहीन शाह अफरीदी के अलावा अबरार अहमद ने भी 3 विकेट झटके। अब्बास अफरीदी ने दो विकेट अपने किए।

काम ना आई मोहम्मद रिजवान की बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने वाली पाकिस्तान टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और यही वजह है की टीम इस मैच को 11 रनों से हार गई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 74 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

मोहम्मद रिजवान के अलावा सैम अयूब ने 31 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे ने आक्रामक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...