Skip to main content

ताजा खबर

“इज्जत वहीं देता है जिसकी अपनी होती है…” बाबर आजम के चक्कर में टीवी पर सलमान बट ने ले लिया पंगा; देखें वीडियो

Babar Azam (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर कप्तानी छोड़ दी है। बाबर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को इसकी जानकारी दी। बता दें कि,  बाबर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी दोबारा शुरू की थी, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर पद छोड़ने का फैसला किया। उनके इस फैसले से पाकिस्तान के कई लोगों ने उनका समर्थन किया तो वहीं, कई खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना भी की।

क्या थी बाबर आजम की आलोचना करने की वजह?

बाबर आजम इस समय अपने क्रिकेट करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने टीम को काफी निराश किया। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को इस टूर्नामेंट में अमेरिका जैसी कमजोर टीम से हार स्वीकार करनी पड़ी थी। उसके बाद पूरे टी20 वर्ल्ड कप में बाबर का बल्ला शांत रहा।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठे। इसके बाद हाल ही में घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के साथ हुई टेस्ट सीरीज में भी बाबर का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। इसलिए बाबर आजम ने कप्तानी से इस्तीफा दिया और इशारा दिया कि वह अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उनके इस्तीफे के बाद कई लोगों ने कहा कि उन्हें ये पहले ही करना चाहिए था।

सलमान बट ने किया बाबर आजम का बचाव 

पूर्व कप्तान सलमान बट ने पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद बाबर आजम का बचाव किया है। दरअसल, पूर्व तेज गेंदबाज सिकंदर बख्त ने स्टार बल्लेबाज के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। बख्त ने सुझाव दिया था कि टी20 विश्व कप से पाकिस्तान के ग्रुप चरण से बाहर होने के तुरंत बाद बाबर को इस्तीफा दे देना चाहिए था।

अब उनके इस्तीफा देने पर उन्होंने बाबर को कहा, “अब शर्म आ गई!”

बता दें कि, उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान बाबर के नेतृत्व और व्यक्तिगत प्रदर्शन की भी आलोचना की।

बख्त की टिप्पणियों से नाखुश बट ने एक टीवी शो पर बाबर का बचाव किया। उन्होंने कहा-

“देखिए सम्मान वही देता है जिसकी अपनी होती है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आप उस खिलाड़ी की आलोचना कर रहे हैं जो पिछले पांच सालों में पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छा खिलाड़ी रहा है।”

“आप किसी भी व्यक्ति को पसंद या नापसंद कर सकते हैं, लेकिन आलोचना करते समय आपको खिलाड़ी के कद पर विचार करना चाहिए।”

देखें वीडियो

Salman Butt’s Reaction on Babar’s Captaincy Decision & Sikander Bakht’s Comments on it:#BabarAzam𓃵 I #PakistanCricket pic.twitter.com/evAO40PDp2

— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) October 3, 2024

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...