Skip to main content

ताजा खबर

“इंडिया ने बड़ी गलती की है, खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे”, अश्विन ने गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव को दी चेतावनी

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेले गए चौथे T20I में हार्दिक राणा और शिवम दुबे से जुड़ा कनकशन सब्स्टीट्यूट विवाद चर्चा का विषय बन गया। पहले इनिंग में जेमी ओवरटन की एक बाउंसर शिवम दुबे के हेलमेट पर लगी। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन दूसरी पारी में वे फील्डिंग नहीं कर सके।

उनकी जगह पर हर्षित राणा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में लाया गया। दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने तीन विकेट लेकर भारत की 15 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिससे टीम ने 3-1 की अपराजेय बढ़त बना ली।

कनकशन सब्स्टीट्यूट को लेकर उठे सवाल

कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने इस कदम पर सवाल उठाए कि आखिर क्यों एक प्रमुख तेज गेंदबाज को एक बैटिंग ऑलराउंडर की जगह पर लाया गया। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई और कहा कि भारत के पास रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी थे, जो दुबे के लिए समान विकल्प हो सकते थे। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा-

“मैच खत्म हो चुका है। भारत ने घरेलू मैदान पर एक और सीरीज जीत ली। T20I में यह एक बड़ा कारनामा रहा। लेकिन मेरा सवाल यह है कि क्या हम यह भूल गए कि यह आईपीएल मैच नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था? क्योंकि आज की चर्चा सिर्फ शिवम दुबे के कनकशन सब्स्टीट्यूट पर रही। मैं समझ सकता हूं कि ऐसा पहले भी हुआ है। कैनबरा में युजवेंद्र चहल ने रवींद्र जडेजा की जगह ली थी।”

उन्होंने आगे कहा, “आप इसे न्याय कह सकते हैं या अन्याय। मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं। भारतीय या इंग्लैंड टीम की कोई गलती नहीं है। अगर टीम में कोई अन्य खिलाड़ी नहीं होता, तो इसे समझा जा सकता था। लेकिन रमनदीप सिंह टीम में मौजूद थे, जो दुबे की तरह बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकते थे। फिर भी उनकी जगह हर्षित  राणा को क्यों चुना गया, मैं नहीं समझ पा रहा हूं।”

अधिकारियों को करनी चाहिए जांच: अश्विन

पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर अश्विन ने इस मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि भविष्य में भारत खुद इस तरह के फैसले का शिकार हो सकता है।

“यह एक स्पष्ट क्रिकेटिंग मिसकैलकुलेशन है, चाहे वह अंपायर्स की ओर से हो या मैच रेफरी की। रामनदीप सिंह टीम में मौजूद थे, जो दुबे के समान विकल्प हो सकते थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। हर्षित राणा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में चुना गया। मुझे लगता है कि इस मामले को देखने की जरूरत है। आज यह इंग्लैंड के खिलाफ हुआ, कल यह भारत के खिलाफ भी हो सकता है।”

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम T20I मुकाबला 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 3 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 3 नवंबर 2026 को यशस्वी जायसवाल ने शानदार वापसी की। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच...

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना, कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान आया सामने 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर, बुधवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज...

NZ vs IND 2026, 1st ODI: पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

भारत की 3-2 की टी20आई जीत के बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड में शुरू हो रही है, जो विश्व कप की...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड की फिर बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पहले वनडे से ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Devon Conway (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले...