Skip to main content

ताजा खबर

‘इंडिया चा राजा, रोहित शर्मा’ टी20 वर्ल्ड कप जीत के समारोह से पहले गूंजा वानखेड़े स्टेडियम, देखें वीडियो

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच 29 जून को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेला गया था। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए 7 रनों से जीत हासिल की थी।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में यह पहला और भारत के लिए दूसरा मौका था, जब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। भारत ने करीब 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम किया था। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप संस्करण को पूर्व कप्तान MS धोनी की कप्तानी में जीता था।

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया 4 जुलाई को वापिस स्वदेश लौटी है, जहां टीम के खिलाड़ियों समेत सपोर्ट स्टाफ व कोचों का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक समारोह में सम्मान किया जाएगा। तो वहीं स्टेडियम में होने वाले इस सम्मान समारोह से पहले कप्तान रोहित शर्मा के नाम के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा है।

साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में ‘इंडिया चा राजा, रोहित शर्मा’ का नारे फैंस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर कई फैंस तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें रोहित शर्मा के नारों की ये वायरल वीडियो

INDIA CHA RAJA… ROHIT SHARMA 🔥🔥

Stadium is not even half but you can feel the intensity!!!! pic.twitter.com/2w757Nrawi

— Vinesh Prabhu (@vlp1994) July 4, 2024

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद रोहित ने लिया संन्यास

गौरतलब है कि आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जिताने के बाद, रोहित ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। रोहित मैन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने 17 साल के अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 159 मैचों 4231 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...