Skip to main content

ताजा खबर

इंडिया ए टीम पर लगा बॉल टेंपरिंग का आरोप, अंपायर के साथ उलझे ईशान किशन, हुई लंबी बहस

Ishan Kishan vs AUS A (Photo Source: X)

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मैके में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने बाजी बारी। इस मैच मैच के आखिरी दिन की सुबह इंडिया ए और खासकर टीम के विकेटकीपर ईशान किशन एक बड़े विवाद में फंस गए। दरअसल इंडिया ए की टीम पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा है। इस मैच के आखिरी दिन की सुबह बॉल चेंज कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली।

इस विवाद में ईशान किशन आगे आए और वे अंपायर से बहस करने लगे। यहां तक कि उन्होंने अंपायर के गेंद चेंज करने के फैसले को बेवकूफी भरा बताया। अंपायर को यह कहते हुए सुना गया कि खरोंच के कारण गेंद को बदल दिया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिन की पहली गेंद से पहले भारतीय खिलाड़ियों के एक ग्रुप और अंपायर शॉन क्रेग के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें विकेटकीपर ईशान किशन ने गेंद बदलने के फैसले को “बेवकूफी भरा” करार देते हुए खुद को मुश्किल में पाया।

स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई ईशान किशन और अंपायर की आवाज

फॉक्स क्रिकेट पर स्टंप माइक्रोफोन द्वारा रिकॉर्ड किए गए ऑडियो में यह कहते सुना गया कि, गेंद को क्यों बदला गया, यह बताते हुए क्रेग ने कहा: “इस पर खरोंच हैं, हम गेंद बदलते हैं…अब और चर्चा नहीं, चलो खेलते हैं।” किशन ने जवाब दिया: “तो हम इस गेंद से खेलने जा रहे हैं…यह बहुत ही बेवकूफी भरा फैसला है।”

क्रेग ने जवाब दिया: “माफ कीजिए, असहमति के लिए आपके खिलाफ रिपोर्ट होगे। यह अनुचित व्यवहार है। आपके कार्यों के कारण हमने गेंद बदली।” हालांकि, उल्लेखनीय रूप से, ऑस्ट्रेलिया ए को पांच पेनल्टी रन नहीं दिए गए, जैसा कि नियम 41.3.4 में कहा गया है, जब अंपायर मानते हैं कि गेंद को “अनुचित तरीके से बदला गया है।” हालांकि, सवाल यही है कि जब इसका कोई प्रमाण नहीं था तो फिर गेंद को इस तरह से बदला क्यों गया।

नियमों के मुताबिक, “यदि अंपायरों को लगता है कि गेंद की स्थिति में किसी भी टीम के सदस्य या सदस्यों द्वारा अनुचित तरीके से बदलाव किया गया है, तो उन्हें विरोधी पक्ष के कप्तान से पूछना चाहिए कि क्या वह गेंद को बदलना चाहेंगे। यदि आवश्यक हो, तो बल्लेबाजी करने वाले पक्ष के मामले में, विकेट पर मौजूद बल्लेबाज अपने कप्तान की जगह ले सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...