
Irfan Pathan (Photo Source: X)
11 सालों से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भारत ने आखिकार 29 जून को वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खत्म किया। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फ़ाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब को अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी अब रोहित शर्मा ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया।
पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा रहे पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान जीत के बाद भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई। इस जीत पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने बताया कि वो पिछले 10 दिन से बेहद मुश्किल में थे. उनके करीबी की मौत की वजह से वो तकलीफ में थे। लेकिन टीम इंडिया ने इस जीत के साथ जो उन्हें ख़ुशी दी है, वो उनके लिए अमूल्य है।
टीम इंडिया के जीत के बाद काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे इरफान पठान
इरफान पठान भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद बात करते हुए भावुक हो गए और उनका गला भर आया। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, “मैं बुमराह का शुक्रगुजार हूं, रोहित शर्मा का शुक्रगुजार हूं, हार्दिक पंड्या का शुक्रगुजार हूं। सूर्यकुमार यादव का लिया कैच तो मैं जिंदगी भर नहीं भूलने वाला. मेरी अगर आखिरी सांस भी चल रही होगी तो उनका कैच याद रखूंगा क्योंकि डेविड मिलर इतना खतरनाक बल्लेबाज हैं. अगर पहली गेंद पर वो छक्का चला जाता तो शायद मैच निकल जाता।”
कुछ दिन पहले ही इरफान पठान के बेहद करीबी उनके साथ काम करने वाले मेक अप आर्टिस्ट की अचानक मौत हो गई थी। इसको लेकर उन्होंने कहा कि, “यह बात भारतीय टीम को नहीं मालूम है, आप लोगों को पता है कि पिछले 10 दिन बहुत मुश्किल थे मेरे लिए. ये दो आ रहे हैं वो दुख के आंसू नहीं हैं जो मेरी लाइफ में आया है। ये खुशी के आंसू हैं, लव यू टीम इंडिया बहुत बहुत शुक्रिया”
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात
‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

