Skip to main content

ताजा खबर

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में ‘Universe Boss’ ने रखा कदम, आगामी टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ते हुए आएंगे नजर

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में ‘Universe Boss’ ने रखा कदम, आगामी टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ते हुए आएंगे नजर

Chris Gayle. (Photo Source: Twitter)

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन की शुरुआत 22 फरवरी से हो रही है और इसका फाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के मैच नवी मुंबई, राजकोट और रायपुर में होस्ट किए जाएंगे। अभी कुछ दिन पहले भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी और श्रीलंका के उपुल थरंगा ने इस चीज की पुष्टि की थी कि उन्हें आगामी टूर्नामेंट में भाग लेते हुए देखा जाएगा।

तीन और दिग्गज खिलाड़ी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 से जुड़ने जा रहे हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल, साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज Makhaya Ntini और इंग्लैंड के मोंटी पनेसर को भी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भाग लेते हुए देखा जाएगा।

क्रिस गेल ने आगामी टूर्नामेंट को लेकर कहा कि, ‘क्रिकेट फील्ड पर वापसी करके और फैंस को एंटरटेन करके काफी अच्छा लगता है। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग काफी अच्छा प्लेटफार्म है जहां आप बड़े मूमेंट को फिर से जी सकते हैं। मैं यूनिवर्स बॉस की ताकत इस लीग में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’

Makhaya Ntini ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि मैं साउथ अफ्रीका मास्टर्स की ओर से खेल रहा हूं। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टूर्नामेंट काफी यादगार होने वाला है और मैं अपने टीम के पुराने साथियों के साथ फिर से खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं। क्रिकेट फैंस को भी यहां काफी मजा आने वाला है।’

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर भी IML के लिए हैं काफी उत्साहित

मोंटी पनेसर ने IML के आगामी सीजन के लिए कहा कि, ‘इंटरनेशनल मास्टर्स लीग ऐसा टूर्नामेंट है जहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। काफी खुश हूं कि इस टूर्नामेंट में मैं इंग्लैंड मास्टर्स की ओर से भाग लूंगा। हम जीत के लिए ही खेलेंगे और दुनिया को दिखाएंगे कि हम लोग ही इस खेल के फाउंडर हैं।’

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...