Skip to main content

ताजा खबर

इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया Rohit का वीडियो, फैन्स को पसंद आया ये क्यूट जेस्चर

इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया Rohit का वीडियो फैन्स को पसंद आया ये क्यूट जेस्चर

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

भले ही बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में Rohit Sharma बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे थे, लेकिन टीम इंडिया की जीत के चलते उनके प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान नहीं गया। वहीं मैच खत्म होने के बाद हिटमैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कप्तान साहब का काफी क्यूट अवतार देखने को मिला है। साथ ही अब रोहित के फैन्स उस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने में लगे हुए।

दोनों पारियों में कुछ नहीं कर पाए Rohit Sharma

जी हां, चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ Rohit Sharma दोनों की पारियों में फ्लॉप रहे, इस दौरान वो लाल गेंद के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए। जहां पहली पारी में रोहित सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, तो दूसरी पारी में ये खिलाड़ी सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। ऐसा ही कुछ हाल विराट कोहली का भी रहा है और वो भी दोनों पारियों में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

Rohit Sharma ने क्या कमाल का जेस्चर किया है

*टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
*इस वीडियो में मैच के बाद रोहित मैदान पर अश्विन की बेटियों से बात करते हुए आए नजर।
*हिटमैन इस दौरान अश्विन की बेटियों की बात काफी गौर से सुनते हुए दिखे वीडियो में।
*अब रोहित के फैन्स इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं ।

मैच के बाद अश्विन की बेटियों से बात करते हुए Rohit Sharma

मैच के बाद अश्विन की ये तस्वीर सामने आई हैं

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

पंत ने इस मैच को लेकर दिया बयान

वहीं लंबे समय बाद पंत टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे थे इस मैच से, जहां उन्होंने वापसी के साथ ही शानदार शतक जड़ दिया और मैच के बाद अपनी पारी को लेकर बयान दिया। ऋषभ पंत ने मैच के खत्म होने के बाद कहा कि- यह मेरे लिए बहुत ही खास है सबसे पहली बात मुझे चेन्नई में खेलना बहुत ही अच्छा लगता है और दूसरी बात चोट से ठीक होने के बाद मैं तीनों ही फॉर्मेट में भाग लेना चाहता था। वापसी के बाद इस प्रारूप में ये मेरा पहला मैच था और यहीं उम्मीद कर रहा था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...