Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड लायंस टीम में डेल स्टेन को गेंदबाजी सलाहकार के रूप में किया गया शामिल

Dale Steyn. (Photo by Richard Huggard/Gallo Images)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेम को अल्कालिक आधार (Short-Term Basis) पर इंग्लैंड लायंस का गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया है। बता दें कि, इंग्लैंड लायंस टीम को नवंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है और तब ही डेल स्टेन टीम के साथ गेंदबाजी सलाहकार के रूप में जुड़ेंगे। यही नहीं यह इंग्लैंड लायंस के मुख्य कोच के रूप में एंड्रयू फ्लिंटॉफ का पहला दौरा होगा।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसी महीने की शुरुआत में 19 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी जिसमें से 10 तेज गेंदबाज है। दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पैट ब्राउन और जोश हुल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले ट्रेनिंग कैंप का भाग होंगे और यह दोनों ही खिलाड़ी वेस्टर्न प्रोविंस में साउथ अफ्रीका A टीम के खिलाफ होने वाले चार दिन के मैच में भी खेलते हुए नजर आएंगे। यही नहीं जॉन टर्नर और Dillion Pennington भी इंग्लैंड लायंस टीम का भाग होंगे।

बाकी 6 तेज गेंदबाज है जमान अख्तर, टॉम लॉस, मिचेल स्टैनले, Kasey Aldridge, हैरी मूर और Henry Crocombe। इन सभी खिलाड़ियों को डेल स्टेन से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। डेल स्टेन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है और कई लोगों ने अपना आदर्श भी मानते हैं।

नील मैकेंजी भी इंग्लैंड लायंस टीम में होंगे शामिल

बता दें कि, नील मैकेंजी भी इंग्लैंड लायंस टीम में शामिल होंगे। उन्हें बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देखा जाएगा। यही नहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक भी इस साल की शुरुआत में शॉर्ट-टर्म बेसिस पर इंग्लैंड लायंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए थे। जब इंग्लैंड लायंस टीम तीन मैच की सीरीज के लिए भारत गई थी तब वह उनके साथ ही थे।

डेल स्टेन की बात की जाए तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 93 टेस्ट मैच में 22.95 के औसत से 439 विकेट झटके हैं। 125 वनडे मैच में उनके नाम 196 विकेट है जबकि 47 टी20 में उन्होंने 64 विकेट हासिल किए है। इंग्लैंड लायंस टीम की बात की जाए तो पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है।

আরো ताजा खबर

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...

16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे...

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...