Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की, जोश हुल डेब्यू करने के लिए है पूरी तरह से तैयार

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की जोश हुल डेब्यू करने के लिए है पूरी तरह से तैयार

Josh Hull (Pic Source-X)

इंग्लैंड ने 6 सितंबर से कैनिंग्टन ओवल में खेले जाने वाले श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इस प्लेइंग XI में इंग्लैंड ने युवा तेज गेंदबाज जोश हुल को शामिल किया है। वो इंग्लैंड की ओर से तीसरे टेस्ट में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रहे हैं।

बता दें, अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरे टेस्ट में भी मेजबान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 190 रनों से हराया था। अब तीसरे टेस्ट को जीतने पर भी मेजबान की निगाहें होंगी। तीसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में जोश हुल को मैथ्यू पोट्स की जगह टीम में शामिल किया गया है।

हुल का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में Leicestershire की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है। हुल को इंग्लिश टीम में चोटिल मार्क वुड की जगह शामिल किया गया था। हुल के अलावा इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में और कोई भी बदलाव नहीं किया है। डेन लॉरेंस को एक बार फिर से टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा।

ओली पोप अभी तक अपनी बल्लेबाजी से छाप नहीं छोड़ पाए हैं लेकिन तीसरे टेस्ट में वो भी बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि जो रूट इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। उनके अलावा जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। शोएब बशीर इस प्लेइंग XI में एकमात्र स्पिनर है और उनके अलावा तेज गेंदबाजी लाइनअप में जोश हुल, ओली स्टोन, गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स का सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए यह रही इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

डेन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोश हुल, ओली स्टोन, शोएब बशीर

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...