Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड टीम के हर एक खिलाड़ी में भरा है जीत का जोश, टीम इंडिया के फिर उड़ा सकते हैं ये होश

(Image Credit- Instagram)

साल 2022 में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन फिर इंग्लैंड टीम ने रोहित की सेना का सपना एक झटके में तोड़ दिया था। जहां इंग्लिश टीम ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को 10 विकेटों से मात दी थी और फाइनल में जगह बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ खिताब भी जीता था। अब एक बार फिर से इंग्लिश टीम के सामने रोहित एंड कंपनी है और फिर से ये टीम बड़ा खेला करने का दम रखती है।

कैसा रहा है अभी तक दोनों टीमों का प्रदर्शन?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने आयरलैंड के अलावा पाकिस्तान और USA को हराया था। तो सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहले अफगानिस्तान के खिलाफ जीत अपने नाम की, उसके बाद बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। तो इंग्लैंड टीम बड़ी मुश्किल से सुपर-8 में पहुंची थी, जहां इस टीम ने ओमान और नामिबिया को ग्रुप स्टेज में हराया था। तो सुपर-8 में ये टीम वेस्टइंडीज और USA के खिलाफ जीती थी, वहीं अफ्रीका के खिलाफ हार गई थी।

इंग्लैंड टीम का जोश 7वें आसमान पर है इस समय

*27 जून को खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल।
*उससे पहले इंग्लिश खिलाड़ी उत्साह से लबरेज नजर आए, सामने आया एक वीडियो।
*हवाई सफर करने से पहले का है वीडियो, इंग्लिश खिलाड़ी की खुशी अलग लेवल पर थी।
*दमदार लय में चल रही ये टीम फिर से रोहित की सेना का सपना तोड़ने का दम रखती है।

फ्लाइट में जाने से पहले इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी का जोश ही अलग था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by We Are England Cricket (@englandcricket)

युवराज सिंह ने फिर से बताई उन 6 छक्कों की कहानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

IND vs ENG मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पन्त, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड

जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...