
Ricky Ponting and Graham Thorpe (Image Credit- Twitter X)
हाल में ही लंबी बीमारी के चलते इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व 55 वर्षीय क्रिकेटर ग्राहम थोर्पे (Graham Thorpe) का निधन में हो गया है। इस बात की जानकारी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आज 5 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
गौरतलब है कि थोर्पे इंग्लैंड क्रिकेट के कुछ दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार थे, जिन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 100 टेस्ट मैच खेले हैं। 1993 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाॅटिंघम में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। दूसरी ओर, अब थोर्पे के निधन पर पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) ने शोक जताया है।
रिकी पाॅन्टिंग ने क्रिकेटर के निधन पर जताया शोक
बता दें कि ग्राहम थोर्पे के निधन को लेकर हाल में ही रिकी पाॅन्टिंग ने आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में कहा- मैंने सुना है कि वसीम अकरम ने उन्हें (ग्राहम थोर्पे) अब तक का सबसे अच्छा बाएं हाथ का बल्लेबाज बताया है, जिसे उन्होंने गेंदबाजी की है। उनके बहुत से अंग्रेजी टीम के साथी उन्हें ‘छोटा जीनियस’ कहते थे क्योंकि वह कितने अच्छे थे, यह बात मुझे उन लोगों से पता लगी, जिन लोगों के साथ मैं अब यूके में काम करता हूं, उनमें से कुछ लोग उनके बेहद करीब थे।
जहां तक क्रिकेट के खेल का सवाल है, यह वास्तव में उन दुखद दिनों में से एक और है। उनके परिवार और उनके करीबी सभी लोगों के बारे में सोचें, सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में हर किसी का ग्राहम थोर्प से कुछ ना कुछ लेना-देना था। आप सभी के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।
Graham Thorpe के क्रिकेट करियर पर एक नजर
ग्राहम थोर्पे के क्रिकेट करियर की बारे में आपको बताएं, तो करीब 13 साल लंबे चले अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 100 टेस्ट मैचों में 44.66 की औसत से कुल 6744 रन बनाए। वहीं 82 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 37.19 की औसत से कुल 2380 रन निकले। टेस्ट क्रिकेट में थोर्पे के नाम 16 शतक और 1 दोहरा शतक दर्ज है। साथ ही वह बीते समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कोचिंग भी कर चुके हैं।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

