Skip to main content

ताजा खबर

‘इंग्लैंड को हराने के लिए हमारे पास बेहतर समय है’, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले जेसन होल्डर ने मेजबान को दी चुनौती

इंग्लैंड को हराने के लिए हमारे पास बेहतर समय है टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले जेसन होल्डर ने मेजबान को दी चुनौती

Jason Holder. (Photo Source: Twitter)

इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए 8 रन से हराया था। इस तरह क्रेग ब्रेथवेट की अगुवाई वाली टीम ने सीरीज बराबरी पर समाप्त की। वहीं इस जीत से जेसन होल्डर टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए काफी प्रेरित हुए। अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल होकर वह काफी खुश हैं।

बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इसके लिए दोनों टीमों की घोषणा हो चुकी है। बेन स्टोक्स इंग्लैंड की अगुवाई करेंगे, जबकि क्रेग ब्रेथवेट वेस्टइंडीज टीम की कमान संभालेंगे। वहीं जेसन होल्डर (Jason Holder) ने टीम में शामिल होने के बाद खुशी व्यक्त की है।

स्काई स्पोर्ट्स ने होल्डर के हवाले से कहा, मैं लड़कों के लिए बहुत खुश था, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में किया। इसने मुझे ग्रुप में वापस आने और फिर से किसी विशेष चीज का हिस्सा बनने के लिए नई ऊर्जा दी। मैंने टेस्ट क्रिकेट मिस किया और मैं अब इसका इंतजार कर रहा हूं।

हमने पिछले कुछ महीनों में सकारात्मक क्रिकेट खेला है- जेसन होल्डर

होल्डर ने कहा, हम सीरीज जीतने के लिए आ रहे हैं। ड्रेसिंग रूप में कुछ स्पेशल खिलाड़ी हैं। हमने पिछले कुछ महीनों में सकारात्मक क्रिकेट खेला है। हमने पिछली बार टेस्ट जीता था और हम इसे आगे ले जाना चाहते हैं। इंग्लैंड को हराने के लिए हमारे पास अभी से बेहतर कोई समय नहीं है। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि होगी और इस टीम में किसी चीज की कमी नहीं है।

आपको बता दें कि मार्च 2022 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। और जेसन होल्डर एक बार फिर से इसी तरह के परिणाम की इच्छा कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे इस टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मजबूत क्रिकेट खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...