Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड को लग रहा सेमीफाइनल से बाहर होने का डर, भारत के नाम पर माइकल वॉ ने ICC को दी खुली चुनौती

Michael Vaughan (Photo Source: X/Twitter)

इस समय खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐसी कई परेशानी देखने को मिली जिससे कई पूर्व खिलाड़ी काफी नाराज है। यही नहीं अलग-अलग टीमों के खिलाड़ी भी इस चीज से काफी परेशान थे। दरअसल न्यूयॉर्क के मुकाबलों में काफी कम रन बनते हुए देखे गए थे और यही वजह है कि Nassau Cricket Stadium की पिच की कई लोगों ने जमकर आलोचना की थी।

यही नहीं अफ़ग़ानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिनिदाद में खेले गए सेमीफाइनल मैच की पिच की भी कई लोगों ने जमकर आलोचना की। इन सबके अलावा भारत के सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम को 8:00 बजे ब्रॉडकास्ट किए गए थे जिससे आईसीसी को Viewership में भी काफी इजाफ़ा हुआ था।

पहले सेमीफाइनल के खत्म होने के बाद जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह पूरा इवेंट भारत की तरफ ही जा रहा है और ऐसा करना बाकी टीमों के लिए सही नहीं है।

माइकल वॉ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘यह सेमीफाइनल गयाना में आयोजित करना चाहिए था लेकिन क्योंकि यह पूरा इवेंट भारत की तरफ गया है, यह बाकी टीमों के लिए सही नहीं है।’

यह रहा माइकल वॉ का ट्वीट:

Surely this Semi should have been the Guyana one .. but because the whole event is geared towards India it’s so unfair on others .. #T20IWorldCup

— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) June 27, 2024

बता दें, पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है और अब दूसरा मुकाबला आज यानी 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना में खेला जाएगा। हालांकि आज के यहां का मौसम का तापमान सही नहीं है और मैच के समय बारिश होने की पूरी संभावना है। अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो भारत इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना लेगा क्योंकि सुपर 8 में वो अपने ग्रुप के टॉप पर था।

दूसरे सेमीफाइनल के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं है हालांकि रिजल्ट के लिए अतिरिक्त 250 मिनट का समय रिजल्ट के लिए रखा गया है। तमाम क्रिकेट फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि भारत और इंग्लैंड का मुकाबला उन्हें जरूर देखने को मिले।

আরো ताजा खबर

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...