Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स पूरे समर सीजन के लिए हुए बाहर

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स पूरे समर सीजन के लिए हुए बाहर

Ben Stokes. (Source – The Hundred)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बचे हुए इंग्लिश समर सीजन से बाहर हो गए हैं। रविवार, 11 अगस्त को द हंड्रेड में खेलते समय स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। उसके बाद इंग्लैंड के कप्तान को मैदान से बाहर ले जाया गया और अब उन्हें पूरे समर सीजन से भी बाहर कर दिया गया है। इस चोट के साथ स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से खबर की घोषणा की जिसमें कहा गया कि 21 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए टीम में बेन स्टोक्स की जगह किसी को भी शामिल नहीं किया जाएगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान के मुताबिक बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में उप-कप्तान ओली पोप इंग्लैंड टेस्ट टीम का नेतृत्व करेंगे।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से खेला जाएगा। बेन स्टोक्स को रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बीच हुए मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय चोट लगी, जिसके बाद उन्हें बैसाखी के सहारे चलना पड़ा। एक रन लेने के बाद वह अचानक से रुक और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया, लेकिन मंगलवार को स्कैन में उनकी चोट कितनी गंभीर है इसका पता चला।

आपको बता दें कि, श्रीलंका को इंग्लैंड में तीन टेस्ट खेलने हैं, जिसकी शुरुआत 21 अगस्त को मैनचेस्टर में होगी। इसके बाद टीमें 29 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट खेलेंगी, जिसके बाद 6 सितंबर को ओवल में आखिरी मैच होगा। श्रीलंका ने 21 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही।

इंग्लैंड का टेस्ट स्क्वॉड श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए

ओली पोप (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

Ben Stokes ruled out of English summer

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...