
ENG vs WI (Pic Source-X)
ENG vs WI : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड का खाता भी नहीं खुला था कि पहले ओवर में ही उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जो तूफानी बल्लेबाजी की, वेस्टइंडीज की टीम ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
इंग्लैंड ने 30 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 50 रन बनाने का कारनामा किया। इंग्लैंड ने महज 4.2 ओवर यानी 26 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छू लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने 1994 में ओवल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27 गेंदों में 50 रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने 4.2 ओवर में 50 रन पूरे किए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अल्जारी जोसेफ ने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया। इसके बाद बाए हाथ के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने मोर्चा संभाला।
डकेट ने दूसरा ओवर फेंकने आए जेडन सील्स को लगातार चार चौके जड़े। वही ओली पोप ने भी तीसरे ओवर में अल्जारी जोसेफ को दो चौके लगाए। चौथे ओवर में बेन डकेट ने फिर दो चौके लगाए और पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर इंग्लैंड के 50 रन पूरे किए।
बेन डकेट यहीं नहीं रुके। उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो रिकॉर्ड है। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। डकेट 71 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 59 गेंदों में 14 चौके लगाए। फिलहाल खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने लंच ब्रेक तक 26 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस वक्त ओली पोप 47 रन और जो रूट 13 रन बनाकर डटे हुए हैं।
IND vs NZ T20 WC Final 2026: अगर बारिश की वजह से मैच धुला, तो कौन जीतेगा खिताब? यहां जानें
T20 World Cup: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20Is में क्या है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?
SM Trends: 7 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
5 शानदार फिनिशर जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 में दबदबा बनाए रखा

