Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड लॉरेंस मोटर न्यूरोन बीमारी से जूझ रहे हैं

David Lawrence (Pic Source-X)

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड लॉरेंस मोटर न्यूरॉन बीमारी से जूझ रहे हैं। MND एक दुर्लभ बीमारी है जो मस्तिष्क और Nerves को प्रभावित करती है, जिससे समय के साथ-साथ कमजोरी बढ़ती जाती है। हालाँकि वर्तमान में MND का कोई इलाज नहीं है, लेकिन किसी व्यक्ति के दैनिक जीवन पर इसके प्रभाव को कम करने में मदद के लिए विभिन्न उपचार उपलब्ध हैं।

बता दें, डेविड लॉरेंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से पांच मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने Glucostershire की ओर से 298 मुकाबले खेले हैं जिसमें पूर्व तेज गेंदबाज ने 625 विकेट हासिल किए हैं। 2022 में डेविड लॉरेंस को Glucostershire का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

डेविड लॉरेंस के साथ सबसे निराशाजनक बात यह थी कि जब उन्होंने अपने आप को टेस्ट क्रिकेट में पहचान दे दी थी तब उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई जिसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए। 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए टेस्ट मैच के अंतिम दिन डेविड लॉरेंस के घुटने में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से लॉरेंस का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर पूरी तरह से खत्म हो गया। यही नहीं उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी काफी असर पड़ा।

डेविड लॉरेंस वो खिलाड़ी है जिनको सभी लोग काफी प्यार करते हैं: डेविड ब्राउन

ग्लॉस्टरशायर के दिवंगत मुख्य कार्यकारी, डेविड ब्राउन और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (PCA) में सदस्य सेवाओं के प्रबंध निदेशक इयान थॉमस ने अनिवार्य रूप से लॉरेंस की जमकर प्रशंसा की है। ब्राउन ने कहा कि, ‘डेविड लॉरेंस इस खेल के आइकॉन है। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। डेविड काफी शांत स्वभाव के और काफी अच्छे व्यक्ति हैं जिसे सभी लोग काफी प्यार करते हैं।’

थॉमस ने कहा कि, ‘डेविड लॉरेंस की खबर सुनकर प्रोफेशनल क्रिकेटर संगठन सदमे में है। डेविड कई लोगों के लिए आदर्श रहे हैं और उन्होंने हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब वो MND से लड़ रहे हैं और हम उनका इसमें साथ जरूर देंगे।’

আরো ताजा खबर

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...