Skip to main content

ताजा खबर

‘इंग्लैंड के पास ऐसा महसूस करने का कारण है’ सुनील गावस्कर ने कनकशन सब्स्टीट्यूट विवाद के लिए भारत की आलोचना की 

‘इंग्लैंड के पास ऐसा महसूस करने का कारण है’ सुनील गावस्कर ने कनकशन सब्स्टीट्यूट विवाद के लिए भारत की आलोचना की 

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच हाल में ही खत्म हुई टी20 सीरीज का चौथा मैच, पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह कनकशन सब्स्टीट्यूट नियम का इस्तेमाल करते हुए, टीम के साथ तेज गेंदबाज हर्षित राणा को जोड़ा था।

तो वहीं, मैच में राणा ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी की और बाद में यह गेंदबाजी टीम इंडिया की जीत की सूत्रधार रही। मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए और इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

साथ ही इस हार के बाद इंग्लैंड ने टी20 सीरीज को भी गंवा दिया। टीम इंडिया के कनकशन सब्स्टीट्यूट इस्तेमाल को लेकर ना सिर्फ कप्तान जोस बटलर, बल्कि पूरी इंग्लिश क्रिकेट बिरादरी ने नाराजगी जाहिर की थी।

दूसरी ओर, अब इस कड़ी में नया नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का जुड़ गया है। गावस्कर का कहना है कि हर्षित को सिर्फ फील्डिंग करने के लिए अनुमति मिलनी चाहिए थी, गेंदबाजी करने की नहीं।

Sunil Gavaskar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही इस मैच में टीम इंडिया द्वारा कनकशन सब्स्टीट्यूट को लेकर गावस्कर ने द टेलीग्राफ में लिखे अपने काॅलम के हवाले से कहा- पुणे मैच में, हेलमेट पर चोट लगने के बाद शिवम दुबे ने अंत तक बल्लेबाजी की, इसलिए स्पष्ट रूप से, उन्हें चोट नहीं लगी थी।

गावस्कर ने आगे कहा- इसलिए, कन्कशन सब्स्टीट्यूट की अनुमति देना अपने आप में सही नहीं था। हां, यदि बल्लेबाजी करते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया होता, तो यह कोई विकल्प हो सकता था, लेकिन वह केवल फील्डिंग के लिए होता और वह गेंदबाजी नहीं कर सकते थे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेगी नजर

भारत को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।...

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठुकराया किंग चार्ल्स से मिलने का बुलावा, क्लेरेंस हाउस में PCB के खिलाफ जताया विरोध

Dropped Pakistan Player Skips King Charles Meeting in Protest Against PCB (image via X) Pakistan player refuses to meet King Charles: 2 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ते तनाव को...

ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका

ENG vs SL: Sri Lanka Announce Squads for England Tour (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम...

Rohit Sharma का वनडे क्रिकेट से संन्यास? सेलेक्टर्स के रुख से नाराज थे ‘हिटमैन’, फिर भी हुए राजी: रिपोर्ट्स

Rohit Sharma Agreed to ODI Exit After Being Asked to Step Down by Selectors (Image credit Twitter – X) Rohit Sharma ODI retirement: ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुभवी...