Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने फिटनेस और क्रिकेट भविष्य पर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे…

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने फिटनेस और क्रिकेट भविष्य पर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे…

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड का न्यूजीलैंड दौरा बेन स्टोक्स की अगुवाई में टीम की जीत के साथ खत्म हो गया। हालांकि, हैमिल्टन में तीसरे टेस्ट में हार के बावजूद, इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। पूरी सीरीज के दौरान हैरी ब्रूक को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

तो वहीं स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत तो हासिल की, लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में उन्हें मिली 423 रनों की बड़ी हार, टेस्ट क्रिकेट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार के मामले में तीसरे नंबर पर है।

हालांकि, इस हार के अलावा इस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एक और समस्या का सामना करना पड़ा था। यह कप्तान बेन स्टोक्स की फिटनेस थी, वह मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से खेल के तीसरे दिन मैदान से बाहर चले गए थे, और इंग्लैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे थे। तो वहीं अब स्टोक्स ने अपनी फिटनेस और क्रिकेट भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

यह भी पढ़े:- Breaking: न्यूजीलैंड ने Mitchell Santner को नियुक्त किया व्हाइट-बॉल कप्तान, इस दिन से संभालेंगे कार्यभार

Ben Stokes ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद, बेन स्टोक्स ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मैंने इस खेल में जो भूमिका निभाई, उसे निभाने की स्थिति में आने के लिए मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की, और यह (इंजरी) उन दुर्भाग्यपूर्ण चीजों में से एक है। लेकिन, मैं पीछे नहीं हटूंगा।

स्टोक्स ने आगे कहा- हर बार जब आप एक एथलीट के रूप में मैदान पर उतरते हैं, तो आप खुद को चोट लगने के जोखिम में डाल रहे होते हैं। चाहे आप अच्छा महसूस करें या आप अच्छा महसूस न करें। इस खेल में मैं जहां था वहां तक ​​पहुंचने के लिए मैंने खूब मेहनत की, खासकर अपने शरीर के साथ। मुझे जब लगता है कि सब कुछ ठीक है, तो कुछ घट जाता है। जाहिर मैं (इंजरी) इस बात को लेकर कल निराश और भावुक था।

আরো ताजा खबर

BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक फैसले की वजह से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपए का...

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की...

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, नंबर 1 रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है मौजूद 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के बाद, क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की 

Priyansh Arya (Image Credit- Twitter X) आगामी आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय, पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या...