Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ Travis Head ने रचा इतिहास, 1 साल में 7वीं बार किया ये कारनामा

इंग्लैंड के खिलाफ Travis Head ने रचा इतिहास, 1 साल में 7वीं बार किया ये कारनामा

Travis Head (Source X)

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टी-20 मैच साउथैम्पटन में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने एक बार फॉर तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और साथ ही में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Travis Head ने बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ट्रेविस हेड ने पॉवरप्ले के अंदर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले 6 ओवरों में 86 रन बनाए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड बनाया। T20I क्रिकेट में पावरप्ले में ये ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं ट्रेविस हेड ने 19 गेंद में तूफानी अर्धशतक जड़ा। बता दें कि इस साल ये 7वीं बार हुआ है जब हेड ने पावरप्ले में ही अर्धशतक ठोका।

ENG vs AUS: कुछ ऐसा रहा पहले मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो की टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बेहतरीन शुरुआत मिली। ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट की सलामी जोड़ी ने धुआंधार शुरुआत दी। पावरप्ले में कंगारुओं ने 86 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विकेट गंवाया। हेड के अलावा शॉर्ट ने 26 गेंदों पर 41 रन बनाए।

पहले 6 ओवर के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बाद में वापसी की और 19.3 ओवर में मेहमानों को 179 रनों पर समेट दिया। सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को ना शुरुआत अच्छी मिली और ना ही वह अच्छा फिनिश कर पाए। इंग्लिश टीम को पहला झटका विल जैक्स के रूप में 13 के स्कोर पर लगा जो 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लियम लिविंगस्टोन ने 27 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली, मगर उनके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। अंत में नतीजा ये यह कि इंग्लिश टीम 19.2 ओवर में 151 रनों पर ही सिमट गई।

আরো ताजा खबर

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...