Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं हिटमैन, निकल सकते हैं सचिन से आगे

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं हिटमैन, निकल सकते हैं सचिन से आगे
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)हिटमैन के नाम से मशहूर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने से कुछ ही रन दूर हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में अगर वे 134 रन बना लेते हैं तो वे वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। ऐसे में रोहित और उनके फैंस चाहेंगे कि, वो जल्द से जल्द इस उपलब्धि को हासिल करें।

Rohit Sharma के वनडे आंकड़े

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अभी तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 265 मैचों की 257 पारियों में 36 बार नाबाद रहते हुए कुल 10866 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रन है। उनका औसत 49.17 का है। 31 शतक 3 दोहरे शतक और 57 अर्धशतक वे जड़ चुके हैं।

रोहित से आगे विराट कोहली हैं, जिन्होंने 222 पारियों में 11 हजार रन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए थे। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 276 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। ऐसे में रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने के लिए 19 पारियों का समय है।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को रोहित शर्मा ने पीछे छोड़ा था। हालांकि, वे विराट कोहली से पीछे थे। विराट ने 205 पारियों में 10000 ODI रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 241 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Match 23: आरसीबी या लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

RCB vs LSG head to head (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से 15 अप्रैल...

IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा...

इतिहास रचने की कगार पर वैभव सूर्यवंशी, भारत के आयरलैंड दौरे के लिए के लिए कभी भी आ सकता है बुलावा

Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे तेजी से खटखटा रहे हैं। सूर्यवंशी जारी...

कौन हैं Praful Hinge? जिसने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाई सनसनी

SRH vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से प्रफुल हिंगे (Praful Hing) नाम का एक और सुपरस्टार देखने को मिला है। टूर्नामेंट के 21वें मैच...