Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से पहले VHT 2024-25 में पुडुचेरी के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने जड़ा तूफानी शतक

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई की ओर से पुडुचेरी के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि, पुडुचेरी के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 133 गेंदों में 16 चौके और 4 छक्कों की मदद से 137 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। मुंबई का स्कोर एक समय 16 ओवर में 82 रन पर पांच विकेट था। टीम को अपने कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी। श्रेयस अय्यर ने भी अपनी टीम को निराश नहीं किया और मैच विनिंग पारी खेली।

उनकी इस पारी की वजह से मुंबई ने पुडुचेरी को 163 रन से हराया। श्रेयस अय्यर को पिछले काफी समय से टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए देखा नहीं गया है। हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनका फॉर्म जबरदस्त रहा है। यह अय्यर का 14वां लिस्ट A शतक है। इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में कर्नाटक के खिलाफ 114* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में श्रेयस अय्यर ने किया है कमाल का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने अभी तक इस टूर्नामेंट में चार मैच में 138.66 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 44* रन बनाए थे जबकि पंजाब के खिलाफ श्रेयस अय्यर 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई ने जीत दर्ज की थी। इस सीजन में श्रेयस अय्यर ने 9 मैच में 49.28 के औसत से 345 रन बनाए थे।

श्रेयस अय्यर खुद यही चाहेंगे कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में उन्हें भी खेलने का मौका मिले। श्रेयस के ऊपर चयनकर्ताओं की भी निगाहें होंगी।

আরো ताजा खबर

8 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. मार्क चैपमैन न्यूजीलैंड के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर चले गए हैं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट...

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...