Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ यह जीत पाकिस्तान के उन लोगों के लिए भी है जिन्होंने हमारे साथ काफी कुछ झेला है: शान मसूद

Shan Masood (Photo Source: Getty Images)

रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया। पाकिस्तान की ओर से इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंग्लैंड के खिलाड़ी इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

यही नहीं इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद भी सभी खिलाड़ियों से काफी खुश है। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है।

शान मसूद ने तीसरा टेस्ट खत्म होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि, ‘काफी लंबे समय के बाद हम लोगों ने पहला टेस्ट जीता और फिर हमने सीरीज भी अपने नाम की। यह मेरे लिए और टीम के सभी लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण जीत है। यह टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए खास मूमेंट है और हम इससे दूर नहीं हो सकते हैं।

यह सीरीज की जीत पाकिस्तान के लोगों के लिए भी है जिन्होंने हमारे साथ काफी परेशानी का सामना किया। हम इंग्लिश टीम को भी शुक्रिया कहना चाहेंगे कि उन्होंने हमारे साथ यह टेस्ट सीरीज खेली। दोनों टीमों के बीच हमेशा ही बेहतरीन मुकाबले खेले गए हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि हम बहुत जल्द उनके खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलेंगे।’

अगर आपकी योजना साफ है तो चीजें और भी आसान हो जाती है: साउद शकील

बेहतरीन खिलाड़ी साउद शकील को इस मैच में उनकी शानदार शतकीय पारी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। रावलपिंडी पिच पर बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं था लेकिन शकील ने धुआंधार प्रदर्शन किया और तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

साउद शकील ने कहा कि, ‘पिच और परिस्थिति काफी मुश्किल थी लेकिन अगर आपकी योजना साफ है तो चीजें आसान हो जाती है। आपको बस खुद पर भरोसा रखना चाहिए। खुश हूं कि हमने यह सीरीज अपने नाम की।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आज रात चेन्नई में संन्यास लेंगे एमएस धोनी? 5 साल पहले खुद किया था इशारा!

IPL 2026: MS Dhoni (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 लीग स्टेज में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...

18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: DC ने की RR की प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के...

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...