Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तानी टीम के चयन के बाद, अहमद शहजाद ने PCB से पूछे तीखे सवाल 

Ahmed Shehzad (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए, पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। तो वहीं इस टीम के चयन के बाद अनुभवी क्रिकेटर अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) पीसीबी की जमकर आलोचना करते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए पीसीबी ने कामरान गुलाम और मोहम्मद अली को टीम में नहीं चुना है, जो बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे। हालांकि, इस दौरान उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन जब इंग्लैंड के खिलाफ टीम का चयन हुआ, तो उनके चयन को नजरअंदाज किया गया।

तो वहीं अब शहजाद ने सेलेक्टर्स की खिंचाई करते हुए उनपर व्यक्तिगत पूर्वाग्रह का आरोप लगाया है। आमिर जमाल और शाहीन अफरीदी की इंजरी की खबरों के बीच, शहजाद मोहम्मद अली का सेलेक्शन ना देखकर बहुत हैरान हुए हैं।

अहमद शहजाद ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तानी टीम के चयन के बाद, अहमद शहजाद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो के हवाले से शहजाद ने कहा-

कामरान गुलाम को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि खुर्रम शहजाद चोटिल हैं और आमेर जमाल भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। शाहीन शाह अफरीदी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, फिर भी आपने मोहम्मद अली को नहीं डाला, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि इसमें उनके पास क्या विकल्प हैं।

शहजाद ने आगे कहा- आप कामरान गुलाम और साहिबजादा फरहान को टीम में न चुनने को कैसे उचित ठहराएंगे? उन्होंने कौन सा पाप किया? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि वे उसी स्थिति में बल्लेबाजी करते हैं, जहां बाबर बल्लेबाजी करता है?

जब यूसुफ कोच थे तो उन्होंने सब कुछ दो-तीन खिलाड़ियों पर छोड़ दिया था। यूसुफ अब चयनकर्ता हैं और यही वह टीम है जिसे वह चुन रहे हैं। मुझे एक तर्क दीजिए कि कामरान गुलाम को क्यों बाहर रखा गया?

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तानी टीम

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, नोमान अली, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े ये 2 बड़े रिकाॅर्ड, तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी प्रतिभा का परिचय करवा दिया। जिम्बाब्वे के...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...