Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 चेन्नई में खेली गई मैच विनिंग पारी का क्रेडिट तिलक वर्मा ने स्पेशल ट्रेनिंग को दिया, जानें और क्या कहा?

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 चेन्नई में खेली गई मैच विनिंग पारी का क्रेडिट तिलक वर्मा ने स्पेशल ट्रेनिंग को दिया जानें और क्या कहा

Tilak Varma (Photo Source: BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की थी। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक ने मैच में 72* रनों की मैच विनिंग पारी खेलते हुए, टीम इंडिया को 2 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

अपनी इस पारी के दौरान युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड के बेस्ट तेंज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी। दूसरी ओर, अब अपनी इस कमाल की पारी का क्रेडिट तिलक ने स्पेशल ट्रेनिंग को दिया है।

तिलक वर्मा ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद, जियो सिनेमा के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में तिलक वर्मा ने कहा- मुझे अपने स्ट्राइक रेट पर काम करना था। मैंने देखा कि पिछले साल, आईपीएल से पहले, गेंदबाज मुझे परेशान करने के लिए शॉर्ट हार्ड या शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल करते थे।

मैंने उस पर काम करना शुरू कर दिया, क्योंकि मुझे पता था कि अगर मैं उन शॉर्ट गेंदों को हिट कर सका, तो गेंदबाजों को परेशानी होगी। मैंने उस पर काम किया है, और आपने आज परिणाम देखा। मुझे आशा है कि यह आगे भी जारी रहेगा।

तिलक ने आगे कहा- मैं उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को निशाना बनाना चाहता था। यदि आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को लेते हैं, तो अन्य गेंदबाज दबाव में होंगे। इसलिए, जब विकेट गिर रहे थे (दूसरे छोर पर), मैं उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करना चाहता था।

अगर मैं ऐसा करता हूं, तो यह अन्य बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाता है। इसलिए, मैंने खुद का समर्थन किया और उसके खिलाफ मौके बनाए, और आर्चर के खिलाफ मैंने जो भी शॉट खेले, मैंने उनको लेकर नेट्स पर काम किया। मानसिक रूप से मैं उनके लिए तैयार था। तो इसका मुझे अच्छा परिणाम मिला है।

खैर, इस जीत बाद भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। तो वहीं अब सीरीज का तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। देखना होगा कि क्या तिलक अपनी फाॅर्म को इस मैच में जारी रख पाते हैं या नहीं?

আরো ताजा खबर

3 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: अथापथु की हैट्रिक और सात विकेट ने इंडोनेशिया के खिलाफ श्रीलंका को दिलाई बड़ी जीत 2 सितंबर को दुबई...

एक साथ पार्टी करते नजर आए एमएस धोनी और ऋषभ पंत, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका; देखें यहां

MS Dhoni and Rishabh Pant Party Together in Viral Video (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक अनौपचारिक वीडियो ऑनलाइन...

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...