Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को मिस कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह, महत्वपूर्ण रिपोर्ट आई सामने

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को मिस कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह महत्वपूर्ण रिपोर्ट आई सामने

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच के खेल के दूसरे दिन पीठ में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें बीच मैच में ही अपनी टीम का साथ छोड़ अस्पताल जाना पड़ा था।

हालांकि बाद में जसप्रीत बुमराह ड्रेसिंग रूम में वापसी कर गए थे। टीम इंडिया खेल के तीसरे दिन 162 रन का छोटा लक्ष्य डिफेंड कर रही थी। खेल के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह फील्ड पर नहीं लौटे। क्रिकेट जगत के तमाम लोग इसी चीज को देखकर काफी परेशान है कि कहीं जसप्रीत बुमराह को गंभीर चोट तो नहीं लगी है?

अभी इस चीज को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है कि जसप्रीत बुमराह को ठीक होने में कितना समय लगेगा। अगर यह चोट ग्रेड 1 की कैटेगरी की है तो उन्हें ठीक होने में कम से कम 2 से 3 हफ्ते जरूर लगेंगे। अगर यह चोट थोड़ी ज्यादा गंभीर है तो उन्हें ठीक होने में 6 हफ्ते लगेंगे।

बता दें कि, टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज को मिस कर सकते हैं।

आपको अपने शरीर का सम्मान करना चाहिए: जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने 32 विकेट झटके थे। प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अपने नाम करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा था कि चाहे कोई भी खिलाड़ी हो उन्हें अपने शरीर से लड़ना नहीं चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और यही वजह है की मेजबान ने इसे 3-1 से अपने नाम किया। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी 19 फरवरी से शुरू हो रहा है और जसप्रीत बुमराह भी यही चाहेंगे कि वो आगामी टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट हो जाए।

আরো ताजा खबर

4 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह जारी महिला एशिया...

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...