Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Gus Atkinson (Photo Source: X)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने शनिवार को शानदार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। उनके इसी हैट्रिक के बदौलत न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 125 रनों पर सिमट गई। एटकिंसन की इस हैट्रिक का हिस्सा नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और टिम साउदी बनें। वह वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

एटकिंसन ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की 48वीं हैट्रिक ली है। वहीं वह इंग्लैंड के लिए हैट्रिक लेने वाले 15वें खिलाड़ी बने हैं। बता दें, इंग्लैंड टीम के लिए 2017 के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक लगी है। 7 साल पहले मोईन अली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं जून 2021 के बाद एटकिंसन हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं। आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक केशव महाराज ने ली थी।

Gus Atkinson की हैट्रिक के बाद बेबस दिखा न्यूजीलैंड

एटकिंसन ने नाथन स्मिथ को 14 रन पर बोल्ड किया, मैट हेनरी को विकेट के पीछे कैच कराया और टिम साउदी को लगातार गेंदों पर LBW आउट किया, जिससे न्यूजीलैंड 125 रन पर ऑल आउट हो गया। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 86/5 से आगे खेलना शुरू किया लेकिन मैच के पहले 40 मिनट में केवल 39 रन ही जोड़ सका।

कार्स ने दोनों ओवरनाइट बल्लेबाजों को आउट किया, टॉम ब्लंडेल को 16 रन पर बोल्ड किया और नाइटवॉचमैन विल ओ’रूर्के को 26 गेंद पर LBW आउट किया। कीवी टीम के टेलेंडर के पास एटकिंसन की सटीकता और गति का कोई जवाब नहीं था।

पहली पारी में 155 रन की शानदार बढ़त के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और ज़ैक क्रॉली ने इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत की, लेकिन क्रॉली का खराब प्रदर्शन जारी रहा क्योंकि वह आठ रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर मिडविकेट पर कैच आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...