Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, विराट से है खास कनेक्शन

Moeen Ali celebrates with his teammates. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनका यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए व्हाइट बॉल टीम से बाहर किए जाने के बाद आया है। अली पहले ही दो बार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 दोनों में इंग्लैंड के लिए खेले थे।

मोईन को लंबे समय तक वाइट बॉल क्रिकेट में मौका मिला लेकिन पिछले कुछ समय से वह प्रभावी साबित नहीं हो रहे थे। इसी वजह से इंग्लैंड ने अब उनसे आगे बढ़ने का मन बना लिया था और शायद यह बात इस खिलाड़ी को भी समझ आ गई थी। इसी वजह से अब उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर को अंत करने का फैसला लिया है। मोईन ने अपने फैसले के पीछे इंग्लैंड टीम को विकसित करने की आवश्यकता का जिक्र किया।

मोईन अली ने बताई अपने रिटायरमेंट की वजह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज कमेंटेटर नासिर हुसैन से डेली मेल पर बात करते हुए मोईन अली ने दावा किया कि टीम के लिए खेलना उनके जीवन के सबसे अच्छे दिन थे लेकिन अब टीम को आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनका रिटायरमेंट इसलिए नहीं है, क्योंकि वह खेलने के लिए फिट नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि टीम को अब आगे बढ़ने की जरूरत है।

दिग्गज ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, “मैं कुछ दिन रुक सकता मैं हूं और फिर से इंग्लैंड के लिए खेलने की कोशिश कर सकता हूं, लेकिन मुझे पता है कि वास्तव में मैं ऐसा नहीं करूंगा। संन्यास लेने के बाद भी, मुझे नहीं लगता कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं अच्छा नहीं हूं। मुझे अभी भी लगता है कि मैं खेल सकता हूं। लेकिन मुझे पता है कि चीजें कैसी हैं, और टीम को एक और चक्र में विकसित होने की जरूरत है।”

मोईन ने अपनी ऑफ स्पिन से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया, जिसमें भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी शामिल है। कोहली को मोईन ने हमेशा ही परेशान किया और तीनों फॉर्मेट में कुल 10 बार वो उनके खिलाफ आउट हुए। इस दौरान, मोईन ने सबसे ज्यादा 6 बार टेस्ट में उनका विकेट चटकाया।

 

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

Australia Oman T20 World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के 40वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान पर पूरी तरह दबदबा बनाते...

T20 World Cup 2026 – ग्रुप स्टेज में इन 3 अंडररेटेड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण अब समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट सुपर-8 दौर में प्रवेश कर...

NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच में होगी कांटे की टक्कर, जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

NZ vs PAK: head to head stats (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में, न्यूजीलैंड शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम...

‘मैं यह चैप्टर बंद करता हूं’ – राहुल चाहर ने पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की पुष्टि की!

T20 World Cup 2026 India Pakistan (Image credit Twitter – X) भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा करते हुए पत्नी ईशानी...