Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड की धरती पर T20I में किस गेंदबाज ने लिए हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट? यहां जानें

T20I (Image credit Twitter - X)
T20I (Image credit Twitter – X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। खैर, इस मैच से पहले भारतीय टीम अब तक इंग्लैंड की धरती पर 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी है।

इनमें से 10 मैच इंग्लैंड के खिलाफ रहे हैं, जहां भारत ने चार मुकाबले जीते, पांच हारे और एक मैच बेनतीजा रहा। इन मुकाबलों में कई भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड सबसे खास है।

हार्दिक पांड्या के नाम सबसे ज्यादा विकेट

इंग्लैंड में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज है। उन्होंने सिर्फ पांच मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 14.63 और इकाॅनमी 8.47 रही। इंग्लैंड की उछालभरी पिचों पर हार्दिक की तेज गेंदबाजी हमेशा असरदार साबित हुई है। उनकी गेंदें बल्लेबाजों के लिए लगातार चुनौती बनती रही हैं।

हार्दिक ने इंग्लैंड में दो बार एक ही मैच में चार-चार विकेट लेने का शानदार रिकॉर्ड भी बनाया है। साल 2018 में ब्रिस्टल में उन्होंने 4 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

उसी मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था। इसके बाद 2022 में साउथम्प्टन में हार्दिक ने 33 गेंदों में अर्धशतक लगाने के साथ 4 विकेट भी लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। यह प्रदर्शन उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शनों में गिना जाता है।

खैर, इस बार हार्दिक पांड्या पीठ की चोट से उबर रहे हैं, इसलिए वह इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं हैं। उनके बाद इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में जहीर खान और प्रज्ञान ओझा का नाम आता है, जिनके खाते में सात-सात विकेट हैं।

मौजूदा भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने इंग्लैंड की धरती पर दो-दो विकेट लिए हैं। ऐसे में इस सीरीज में इन दोनों गेंदबाजों के पास अपने आंकड़े बेहतर करने का अच्छा मौका होगा।

इंग्लैंड में हार्दिक पांड्या के T20I बॉलिंग आँकड़े

मैच ओवर विकेट रन बेस्ट आंकड़े औसत स्ट्राइक रेट इकाॅनमी 4 विकेट लेना 5 विकेट लेना
5 19 11 161 4/33 14.63 10.3 8.47 2 0

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...

“किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

IND vs PAK Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई...