Skip to main content

ताजा खबर

इंंटरनेट पर आग की तरह फैल गई Virat की ये तस्वीर, फिटनेस के मामले में टॉप पर कायम हैं Kohli

इंंटरनेट पर आग की तरह फैल गई Virat की ये तस्वीर फिटनेस के मामले में टॉप पर कायम हैं Kohli

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

जल्द ही टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी, जहां इस सीरीज में Virat Kohli आपको खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही सीरीज के लिए कोहली टीम इंडिया के साथ भी जुड़ गए हैं, इस बीच विराट की एक तस्वीर सामने आई है और ये तस्वीर फैन्स के बीच कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई।

बवाल काट दिया था रणजी ट्रॉफी में Virat Kohli ने

जी हां, कई सालों बाद Virat Kohli अपनी दिल्ली टीम से रणजी मैच खेलने उतरे थे, जहां उन्होंने ये मैच रेलवे टीम के खिलाफ खेला था। इस दौरान कोहली बल्ले से तो फ्लॉप रहे, लेकिन उनको देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ स्टेडियम में उमड़ पड़ी थी। कई फैन्स बीच मैच में विराट से मिलने के लिए मैदान में घुस गए थे, साथ ही वो रणजी मैच किसी इंटरनेशनल मैच की तरह नजर आ रहा था। वहीं विराट ने दिल्ली रणजी टीम के खिलाड़ियों को अपनी तरफ से कई चीजें भी गिफ्ट की थी।

Virat Kohli की ये तस्वीरें हो गई इंटरनेट पर सुपर वायरल

*नेट सेशन से Virat Kohli की एक तस्वीर हो रही है वायरल।
*वायरल तस्वीर में कोहली की फिटनेस देख टीम के फैन्स रह गए दंग।
*जहां तस्वीर में नजर आ रहे हैं सुपर फिट विराट कोहली के Abs
*कोहली के फैन्स तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

आप भी देखो Virat Kohli की वायरल हुई तस्वीरें 

इंंटरनेट पर आग की तरह फैल गई Virat की ये तस्वीर, फिटनेस के मामले में टॉप पर कायम हैं Kohli

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

हिमांशु सांगवान ने खास पोस्ट शेयर किया था कोहली को लेकर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Himanshu Sangwan (@himan.sangwan)

A post shared by Himanshu Sangwan (@himan.sangwan)

अब टीम इंडिया का फोकस वनडे सीरीज जीतने पर है

हाल ही में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें कुल 5 मैच हुए थे। वहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने उस टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था, ऐसे में अब टीम का फोकस वनडे सीरीज जीतने पर है। भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच कुल 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी, इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हो जाएगी और चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...