Skip to main content

ताजा खबर

आर अश्विन के मिड सीरीज रिटायरमेंट पर साउथ अफ्रीकी दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- उसे संन्यास नहीं…

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के गाबा ब्रिसबेन में हुए तीसरे टेस्ट मैच के बाद, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक से रिटायरमेंट की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के, अचानक लिए इस फैसले से कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे। हालांकि, अगर अंदर की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अश्विन टीम की प्लेइंग इलेवन में लगातार की जा रही अनदेखी से नाराज थे।

दूसरी ओर, अब अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज Daryll Cullinan की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व दिग्गज का कहना है कि अश्विन को बीच सीरीज में रिटायरमेंट लेने की अनुमित नहीं देनी चाहिए थी।

Daryll Cullinan ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आर अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर डैरिल कुलनैन ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- अश्विन को सीरीज के बीच में संन्यास नहीं लेना चाहिए या उन्हें संन्यास लेने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। यह एक स्वार्थी कदम था, स्पष्ट रूप से इसका कारण वह सार्वजनिक नहीं करेंगे। चयन न होने पर यह एक द्वेषपूर्ण प्रतिक्रिया थी। यह सीरीज के बीच में टीम के लिए विघटनकारी हो सकता है।

कुलनैन ने आगे कहा- बस कुछ हफ्तों की बात थी, वह सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास ले सकते थे। मैं कभी भी तेज गेंदबाजों को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं रहा हूं। जब भारत एक दीर्घकालिक कप्तान की तलाश में है, तो वह अपवाद हो सकते हैं।

खैर, इस सीरीज के बारे में आपको बताएं तो फिलहाल अब तक 4 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बना रखी है। तो वहीं अब 3 जनवरी से इस सीरीज का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

BBL 2026-27: Adam Zampa की होबार्ट हरिकेन्स में हुई एंट्री, बोले- ‘विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी मिलता है ज्यादा फायदा’

Adam Zampa Joins Hobart Hurricanes on Two-Year Deal, Questions BBL Pay Parity for Local Stars (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग-स्पिनर एडम जम्पा ने होबार्ट हरिकेंस के साथ दो...

“मुझे पहले से पता था कि हम 3-0 से हारेंगे”: वसीम अकरम ने पाक क्रिकेट के गिरते स्तर पर साधा निशाना

Wasim Akram Slams Pakistan Cricket Crisis (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने इंग्लैंड में राष्ट्रीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने...

Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेटरों को नहीं मिलेंगे 5-स्टार होटल, BCCI ने दिया बेहतर सुविधाओं का आश्वासन

India won’t get five-star hotels at Asian Games, BCCI assures ‘good accommodation’ in Nagoya (image via getty) 2026 एशियन गेम्स के लिए जापान जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम नागोया में...

9 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: बांग्लादेश ने यूएई की टीम को हराकर भारत के साथ सेमीफाइनल मुकाबला तय किया 8 सितंबर को दुबई...